---विज्ञापन---
Sidharth Shukla के बाद क्या फिर धड़का Shehnaaz Gill का दिल? कोहली की टीम के इस खिलाड़ी को कर रहीं डेट!
Shehnaaz Gill Dating With Crickter Rumours: क्या शहनाज गिल की जिंदगी में फिर हुई प्यार की एंट्री? इन दिनों एक्ट्रेस का नाम आईपीएल टीम आरसीबी के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि, अभी तक इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
शहनाज गिल स्टेडियम में चीयर करतीं आईं नजर
दरअसल, हाल ही में आईपीएल में आरसीबी और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में शहनाज गिल स्टेडियम में नजर आईं. मैच के दौरान वो पूरे जोश के साथ आरसीबी को चीयर करती दिखाई दीं. शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी स्टेडियम से कुछ वीडियोज और तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो टीम को सपोर्ट करती नजर आ रही थीं. बस फिर क्या था, इंटरनेट यूजर्स ने उनकी खुशी के पीछे अलग ही कहानी ढूंढनी शुरू कर दी.
क्यों हुईं सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज?
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया, कि शहनाज आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया, कि शहनाज खास तौर पर देवदत्त को सपोर्ट करने मैच देखने पहुंची थीं. इसके बाद दोनों के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.
शहनाज के फैंस का क्या कहना है?
हालांकि, शहनाज गिल के फैंस इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बता रहे हैं. फैंस का कहना है, कि किसी एक्ट्रेस का किसी टीम को सपोर्ट करना ये साबित नहीं करता कि वो किसी खिलाड़ी को डेट कर रही है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शहनाज सिर्फ आरसीबी की फैन हो सकती हैं, और उन्हें क्रिकेट पसंद है. हर बार किसी सेलिब्रिटी को क्रिकेटर से जोड़ना सही नहीं है.
क्या दोनों को कभी साथ में किया गया स्पॉट?
गौर करने वाली बात ये है, कि अब तक शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल की तरफ से इन अफवाहों पर कोई बयान सामने नहीं आया है. दोनों ने न तो इन खबरों को एक्सेप्ट किया है, और न ही नकारा है. इतना ही नहीं, दोनों को कभी साथ में स्पॉट भी नहीं किया गया है. ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं को सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप ही माना जा रहा है.
क्यों एक्साइटेड हैं फैंस?
बता दें, कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने खुद को काफी संभाला और अपने करियर पर फोकस किया. ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. अब देखना होगा, कि ये खबरें सिर्फ अफवाह साबित होती हैं, या आने वाले दिनों में इस पर कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है.