Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान की ये हीरोइन जीती हैं रॉयल लाइफ, 75,000 वर्ग फुट के आलीशान घर में है इन्फिनिटी पूल, देख खुली रह जाएंगी आंखें

Shah Rukh Khan Actress Luxury New Home: शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस अपनी लाइफस्टाइल और नए घर को लेकर खबरों में छाई हुई हैं.

Shah Rukh Khan Actress Luxury New Home: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी एक बार फिर चर्चा में छाई चर्चाओं में हैं. इस बार गायत्री जोशी अपने नए आलीशान घर को लेकर खबरों का केंद्र बनी हुई हैं. आशुतोष गोवारिकर की 2004 में आई फिल्म 'स्वदेस' में अपनी सादगी से लोगों का जीतने वाली गायत्री जोशी उर्फ गायत्री ओबेरॉय का नया घर मुंबई के जुहू में है, जो लगभग 75,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है. इस घर में बॉलीवुड की एक्स एक्ट्रेस गायत्री जोशी अपने रियल एस्टेट कारोबारी पति विकास ओबेरॉय के साथ रहने लगी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि उनके इस घर में क्या कुछ खास हैं.  

एक्टिंग से संन्यास लेकर की शादी

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेस' में नजर आईं गायत्री ओबेरॉय ने अपनी पहली फिल्म के बाद ही एक्टिंग से संन्यास ले लिया था. इसके बाद उन्होंने साल 2005 में रियल एस्टेट कारोबारी विकास ओबेरॉय से शादी कर ली, फिर पर्दे से दूर उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया.

---Advertisement---

75,000 वर्ग फुट में फैला नया घर

हाल ही में गायत्री ओबेरॉय अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ मुंबई के जुहू में स्थित अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हुईं. खबरों के अनुसार, इटैलियन इंटिरियर डिजाइनर पिएरो लिस्सोनी ने उनके इस महल जैसे घर को डिजाइन किया है. उनका 75,000 वर्ग फुट में फैला ये घर 9 मंजिलों का है. बताया जा रहा है कि कपल ने इस घर का सपना साल 2015 में देखना शुरू किया था.

छत पर बना इन्फिनिटी पूल

गायत्री ओबेरॉय ने इस घर का डिजाइन यहां रहने वाले लोगों की सुविधाओं के अनुसार किया गया है. इस घर का सबसे अट्रेक्टिव हिस्सा इसकी छत पर बना इन्फिनिटी पूल है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. घर में दो एंट्रेंस और दो सीढ़ियां हैं. लिस्सोनी ने घर में एक सीढ़ी कॉमन एरिया के लिए डिजाइन की और दूसरी घर की प्राइवेट एंट्रेस के लिए डिजाइन किया है.

---Advertisement---

घर में एक मिनी थिएटर...

इस घर के बेसमेंट को पार्किंग और मेडिकल फेसेलिटिज के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें एक प्राइवेट जिम और स्पा शामिल हैं. इसके अलावा, घर में एक मिनी थिएटर भी बनाया गया है. जिसमें एक साथ 12 लोग फिल्म देख सकते हैं.    

First published on: Aug 24, 2026 12:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola