---विज्ञापन---
33 साल पुरानी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर कर देगी आपका भी दिमाग खराब, Obsession लगने लगेगी चाय कम पानी
थिएटर में धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म 'Obsession' अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म की कहानी जुनूनी प्यार और उसके खौफनाक अंजाम को दिखाती है, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को इंप्रेस किया, लेकिन अगर आपको ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ओटीटी पर आने से पहले एक 33 साल पुरानी बॉलीवुड क्लासिक जरूर देखनी चाहिए.
कौनसी है फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 1993 में रिलीज हुई 'डर' की. यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स में गिनी जाती है. इसकी कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लड़की के प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि उसकी जिंदगी को ही डर और दहशत में बदल देता है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में लड़की की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब एक सनकी आशिक उसका पीछा करना शुरू कर देता है. वह उसे बार-बार परेशान करता है. धमकाता है और अपनी दीवानगी में हर हद पार करने को तैयार रहता है. दूसरी ओर लड़की अपने मंगेतर के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती है, लेकिन जुनूनी प्यार का यह साया उसका पीछा नहीं छोड़ता. कहानी आखिर किस मोड़ पर जाकर खत्म होती है, यह जानने के लिए फिल्म देखना ही सबसे बेहतर रहेगा.
धांसू-दमदार है स्टारकास्ट
'डर' की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट और दमदार अभिनय है. फिल्म में शाह रुख खान, जूही चावला और सनी देओल ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा शाह रुख खान के किरदार की हुई थी. आज उन्हें रोमांस का बादशाह कहा जाता है, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एक जुनूनी प्रेमी का ऐसा किरदार निभाया, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया था.
फिल्म का ये डायलॉग बना सबसे यादगार
शाह रुख का 'क...क...क...किरण' वाला डायलॉग आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार डायलॉग्स में शामिल है. उस दौर में उनके इस किरदार ने यह साबित कर दिया था कि वह सिर्फ रोमांटिक हीरो ही नहीं, बल्कि हर तरह के रोल में जान डाल सकते हैं.
दमदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर है फिल्म
अगर 'Obsession' की कहानी ने आपकी दिलचस्पी बढ़ा दी है और आप उसी तरह की एक दमदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो 'डर' आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. 33 साल बाद भी इस फिल्म का रोमांच, सस्पेंस और जुनूनी प्यार की कहानी दर्शकों को बांधे रखने का दम रखती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.