---विज्ञापन---
‘सुनीता आहूजा ने बहुत बर्दाश्त किया…’ गोविंदा-करिश्मा कपूर की नजदीकियों पर को-एक्टर का बड़ा खुलासा
Govinda And Sunita Ahuja: 1990 का दशक बॉलीवुड और सुपरस्टार गोविंदा के लिए गोल्डन ऐरा था. गोविंदा की सारी फिल्में लोगों को पसंद आती थी और सुपरहिट होती थी. अपने करियर के पीक पर गोविंदा की कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई, जिसमें रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर सबसे ऊपर आते हैं. गोविंदा ने अकेले करिश्मा कपूर के साथ ही 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उस समय गोविंदा और करिश्मा के अफेयर की कई खबरें भी आया करती थी. हाल ही में एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने गोविंदा और करिश्मा के रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
गोविंदा और करिश्मा का रिश्ता
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने बताया कि उन्होंने डेविड धवन की फिल्म 'हीरो नंबर 1' में गोविंदा और करिश्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने गोविंदा और करिश्मा के रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उस दौरान काफी कुछ बर्दाश्त किया है.
एक ही तरह की जोड़ी...
शगुफ्ता अली ने कहा, 'उन्हें देख कर ऐसा लगता तो था. उन्होंने कभी मुझसे खुलकर नहीं कहा, लेकिन ऐसा लगता था कि उनके बीच एक रिश्ता था. जब तक उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी रही, जनता उन्हें देखती रही. बाद में जनता भी उन्हें सिर्फ एक ही हीरोइन के साथ देखते-देखते ऊब गई. शायद जनता को यह भी लगा होगा कि यह एक ही तरह की जोड़ी कुछ ज्यादा ही हो गई है.'
सुनीता आहूजा कभी सेट पर...
शगुफ्ता अली ने यह भी कहा, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कभी सेट पर नहीं आईं. वह एक बार अपने बच्चों के साथ आउटडोर शूट पर आई थीं. वह बहुत कम ही बाहर जाती थीं. वह सभी से बेहद प्यार, स्नेह और सम्मान से बात करती थीं. उनका व्यवहार बहुत अच्छा था और उन्होंने कभी सेट पर कोई हंगामा नहीं किया.'
सुनीता आहूजा ने बहुत बर्दाश्त...
शगुफ्ता अली ने आगे कहा, 'सुनीता आहूजा ने बहुत बर्दाश्त किया और और भी शालीनता दिखाई. भले ही उन्हें इन सब बातों के बारे में पता था और उन्होंने सबके सामने खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, इसका मतलब है कि उस महिला ने बहुत कुछ सहन किया है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.