Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहली पत्नी के सामने इस फेमस एक्ट्रेस का पति करता था मारपीट? सालों बाद अब बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है. इसमें 80 के दशक की एक एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है. उनकी शादी और उससे जुड़े विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहे. सालों बाद अब एक्ट्रेस के एक्स पति की बेटी ने उन पुराने आरोपों पर रिएक्शन दिया है, जिनमें मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे.

शादीशुदा होते हुए भी जीनत से रचाई थी संजय ने शादी

दरअसल, जीनत अमान ने पहले से शादीशुदा एक्टर संजय खान से शादी की थी. उस समय संजय खान चार बच्चों के पिता थे. इसके बावजूद दोनों ने साल 1978 में शादी की, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनका रिश्ता टूट गया.  

---Advertisement---

संजय ने मारा था जीनत को पहली पत्नी के सामने थप्पड़?

मीडिया रिपोर्ट्स और लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं के मुताबिक, इस रिश्ते के टूटने की वजह एक कथित घटना को माना जाता है, जिसमें संजय खान पर एक होटल में जीनत अमान के साथ मारपीट की थी. इन रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उस दौरान उनकी पहली पत्नी जरीन खान भी वहां मौजूद थीं. साथ ही, यह भी कहा गया कि इस घटना में जीनत अमान की आंख में गंभीर चोट लगी थी. हालांकि, इन दावों को लेकर अब फराह खान ने रिएक्ट किया है.

फराह ने जीनत को लगने वाली चोट पर किया रिएक्ट

फराह खान ने हाल ही में विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उस समय वह महज 9-10 साल की थीं, इसलिए उन्हें उस घटना की ज्यादा याद नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि सोशल मीडिया पर मेरे पिता द्वारा जीनत अमान को पीटने और उनकी आंख में चोट पहुंचाने की जो कहानी बार-बार सामने आती है, वह पूरी तरह झूठ है. मेरे पिता ने कभी मेरी मां या अपनी किसी भी बेटी पर हाथ नहीं उठाया. वह ऐसे हिंसक व्यक्ति नहीं हैं, जो किसी महिला पर हाथ उठाएं."

---Advertisement---

संजय ने कभी नहीं उठाया जीनत पर हाथ

फराह ने आगे बताया कि उनकी मां जरीन खान का कहना था कि जीनत अमान की आंख से जुड़ी समस्या जेनेटिक थी, क्योंकि उनकी मां की भी एक आंख छोटी थी. उन्होंने कहा, "मेरी मां बहुत सच्ची इंसान हैं. उन्होंने हमेशा कहा कि मेरे पिता ने कभी जीनत अमान पर हाथ नहीं उठाया. इसलिए यह दावा पूरी तरह झूठा है. मुझे खुशी है कि आज मैं कैमरे पर यह बात कह पा रही हूं, क्योंकि मैं साफ करना चाहती हूं कि यह सच नहीं है. मेरी मां कभी मुझसे झूठ नहीं बोलेंगी."

जरीन और जीनत के बीच हुई थी लड़ाई?

इंटरव्यू के दौरान फराह ने यह भी बताया कि उनके पिता और जीनत अमान के रिश्ते की खबरों से उनकी मां को गहरा सदमा लगा था. उन्होंने कहा कि उनकी मां कुछ समय के लिए बच्चों को संजय खान के पास छोड़कर करीब तीन महीने के लिए चली गई थीं. वहीं, जरीन खान और जीनत अमान के बीच कथित लड़ाई की खबरों को भी फराह ने खारिज किया. उन्होंने कहा, "मेरी मां ऐसी बिल्कुल नहीं थीं. वह बहुत अच्छी इंसान हैं. उनके और जीनत अमान के बीच झगड़े की खबरें पूरी तरह झूठी हैं." फराह ने यह भी बताया कि उनकी मां कभी जीनत अमान को दोष नहीं देती थीं, बल्कि उनका मानना था कि संजय खान ही जीनत अमान की ओर आकर्षित हुए थे.

---Advertisement---
First published on: Jul 03, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola