---विज्ञापन---
‘सलमान खान डर गया…’ दबंग खान ने जिम में बहाया पसीना, फोटो शेयर करते हुए बोले-‘जो डर गया वो…’
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने देर रात जिम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. एक्टर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सलमान खान ने देर रात 2:18 बजे एक्स (X) और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह वर्कआउट के बाद जिम में रिलैक्स अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह मिरर के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. शर्टलेस सलमान खान मिरर की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं और उनके सिर पर तौलिया रखा हुआ है.
सलमान ने शेयर की जिम की फोटोज
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सलमान खान डर गया... हम्मम, जो डर गया वो मर गया." बता दें कि यह कैप्शन साल 1975 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'शोले' के मशहूर डायलॉग से प्रेरित है. इस फिल्म की कहानी सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी. सलमान खान का यह कैप्शन सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई.
लोगों ने सलमान के पोस्ट पर किए कमेंट
सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपका ये पोस्ट देखकर बहुत लोग डर गए होंगे, ये पक्का है." वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई, लेकिन जितना मुझे पता है, 'डर' नाम का शब्द आपकी डिक्शनरी में है ही नहीं."
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले सलमान खान
वहीं, सलमान खान ने हाल ही में देशभर में चल रहे NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन को लेकर भी अपनी राय रखी. साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया, "सोनम, हो गया ब्रो. इसे और आगे मत बढ़ाओ. अगर जरूरत पड़ी, हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी, तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना और कुछ खा लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा."
जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान 'बिग बॉस 20' को होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके अलावा फैंस उनकी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी रिलीज फिलहाल टली हुई है. वहीं, सलमान खान नयनतारा के साथ फिल्म 'SVC63' पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.