Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan की सेहत पर उठे सवाल, तो दबंग खान ने यूं किया पलटवार, बोले- तबीयत कैसी है?

---विज्ञापन---

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वह अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. उस वीडियो में सलमान खान काफी थके और कमजोर नजर आ रहे थे, जिसके बाद फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई. अब इस वायरल वीडियो पर सलमान खान ने खुद रिएक्शन दिया है.

सलमान खान ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह ब्लैक शर्ट और कैप पहने नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में उनका बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है. तीसरी तस्वीर में वह ब्लैक शर्ट और डेनिम जैकेट पहने नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

सलमान ने फैंस से पूछा हाल

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?" पोस्ट सामने आते ही फैंस लगातार इस पर कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, "अगर आप ठीक हैं तो हम भी ठीक हैं, सर. आप कैसे हैं?" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "हम सब बढ़िया हैं, आप कैसे हैं भाई?"

पब्लिक इवेंट में सलमान खान की सेहत पर उठे सवाल

गौरतलब है कि शुक्रवार को सलमान खान एक पब्लिक इवेंट में पहुंचे थे, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. उन तस्वीरों में सलमान खान काफी कमजोर नजर आ रहे थे. इसके बाद फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई. कई लोगों ने पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक है, जबकि कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि आखिर सलमान खान को क्या हुआ है.

---Advertisement---

मातृभूमि की रिलीज पर अटकी तलवार

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी नई रिलीज डेट का अब तक ऐलान नहीं हुआ है. फिल्म भारत और चीन के बीच हुए गलवान संघर्ष पर आधारित है. हालांकि, कुछ कारणों से इसमें बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके बाद इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी.

नयनतारा के साथ इस फिल्म में दिखेंगे सलमान खान

इसके अलावा सलमान खान अभिनेत्री नयनतारा के साथ फिल्म 'SVC63' में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं और इसे ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

---Advertisement---
First published on: Jul 20, 2026 08:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola