---विज्ञापन---
सलीम खान या… ना कैमरे से बात, ना कोई खुलासा, आखिर देर रात हिंदुजा अस्पताल क्यों पहुंचे थे सलमान खान? खुद खोला राज
Salman Khan Hinduja Hospital Visit Reason: सलमान खान (Salman Khan) और पैपराजी के बीच बीते कुछ दिनों से चल रहा विवाद अब आखिरकार खत्म हो गया है. मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर हुई बहस और उसके बाद सोशल मीडिया पर किए गए सलमान खान के गुस्से भरे पोस्ट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब खुद 'भाईजान' ने उस पूरे मामले की असली वजह बताकर हर किसी को भावुक कर दिया है.
'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सलमान खान
दरअसल, बुधवार शाम रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में सलमान खान (Salman Khan) पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने इवेंट में एंट्री ली, वहां मौजूद पैपराजी लगातार 'सॉरी भाई, सॉरी भाई' कहने लगे. माहौल थोड़ा इमोशनल भी दिखा, क्योंकि पिछले दिनों सलमान अस्पताल के बाहर कैमरों पर काफी नाराज नजर आए थे.
पैपराजी ने सलमान खान से मांगी माफी
सलमान खान ने भी इस बार गुस्से की जगह मुस्कुराकर जवाब दिया. उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए पैपराजी को शांत कराया और कहा कि ये सही जगह है, जहां आराम से तस्वीरें ली जा सकती हैं. इतना ही नहीं, जब फोटोग्राफर्स बार-बार माफी मांगने लगे तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'थोड़ा जोर से सॉरी बोलो.' इसके बाद वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स ने एक साथ जोर-जोर से 'सॉरी' कहा और माहौल हल्का हो गया.
आखिर किससे मिलने पहुंचे थे सलमान खान?
लेकिन इसी दौरान सलमान खान ने उस रात की असली वजह का भी खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि वो किसी काम या कैजुअल विजिट के लिए अस्पताल नहीं गए थे. उनके एक बेहद करीबी दोस्त की पत्नी गंभीर हालत में ICU में भर्ती थीं, और वो दोस्त का हौसला बढ़ाने वहां पहुंचे थे. ऐसे संवेदनशील वक्त में लगातार फ्लैश लाइट्स और कैमरों की भीड़ देखकर सलमान खुद को शांत नहीं रख पाए थे.
सलमान खान की पोस्ट खूब हुईं थीं वायरल
इस घटना के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट शेयर किए थे. उन्होंने लिखा था, कि लोगों को किसी की तकलीफ का तमाशा नहीं बनाना चाहिए. उनके पोस्ट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, और फैंस भी इस मामले में सलमान का सपोर्ट करते नजर आए.
वर्क फ्रंट पर सलमान खान
अब पैपराजी और सलमान खान के बीच सबकुछ नॉर्मल होता दिख रहा है. फैंस भी 'भाईजान' के इस शांत और बड़े दिल वाले अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.