Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan से ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी Aishwarya Rai की हालत, 21 साल बाद खुला राज

---विज्ञापन---

Salman Aishwarya Relationship: बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज भी सबसे चर्चित रिश्तों में गिनी जाती है. दोनों का रिश्ता जितनी तेजी से सुर्खियों में आया, उतना ही चर्चित उनका ब्रेकअप भी रहा. अब इस रिश्ते को लेकर करीब 21 साल बाद एक नया खुलासा सामने आया है. ऐश्वर्या की को-एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने बताया है कि निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद ऐश्वर्या ने कभी अपने काम पर उसका असर नहीं पड़ने दिया.

क्या है वो बात?

सादिया सिद्दीकी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'शब्द' की शूटिंग के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उस समय ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में थी, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार बिल्कुल अलग होता था. वह हमेशा शांत, संयमित और पूरी तरह प्रोफेशनल नजर आती थीं.

---Advertisement---

क्या बोलीं को-स्टार?

सादिया के मुताबिक, ऐश्वर्या हमेशा शूटिंग के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचती थीं. उन्हें अपनी सभी डायलॉग्स याद रहते थे और उन्होंने स्क्रिप्ट भी अच्छी तरह पढ़ी होती थी. उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने कभी भी अपनी निजी परेशानियों को अपने काम के बीच नहीं आने दिया. यही वजह थी कि सेट पर मौजूद लोगों को उनके व्यवहार से यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह निजी जीवन में किसी कठिन दौर से गुजर रही हैं.

इस फिल्म से सलमान-ऐश्वर्या की बढ़ी थी नजदीकियां

बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया और शादी तक की चर्चाएं होने लगी थीं. हालांकि, साल 2002 में ऐश्वर्या ने खुद पुष्टि की थी कि उनका और सलमान का रिश्ता खत्म हो चुका है.

---Advertisement---

ऐसे विवाद ने पकड़ा था तूल!

इसके बाद साल 2003 में मामला फिर सुर्खियों में आया, जब अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उन्हें सलमान खान की ओर से धमकी भरे कॉल आए थे. उस समय यह विवाद काफी चर्चा में रहा था.

'ऐश्वर्या अपने काम को लेकर बेहद अनुशासित'

सादिया सिद्दीकी ने यह भी बताया कि फिल्म 'शब्द' में उनका और ऐश्वर्या का कोई साथ वाला सीन नहीं था, लेकिन उन्होंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा था, उनके अनुसार, ऐश्वर्या अपने काम को लेकर बेहद अनुशासित थीं और सेट पर हमेशा सकारात्मक माहौल बनाए रखती थीं.

---Advertisement---

ऐश्वर्या की हो रही जमकर तारीफ

बता दें, कि लीना यादव के निर्देशन में बनी फिल्म 'शब्द' साल 2005 में रिलीज हुई थी. फिल्म में संजय दत्त, ऐश्वर्या राय और जायद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. बहरहाल, सादिया के इस बयान ने एक बार फिर ऐश्वर्या के प्रोफेशनल रवैये और काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की चर्चा तेज कर दी है.

First published on: Jun 29, 2026 02:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola