Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर ट्रेंड कर रही Salman Khan की 27 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 374% प्रॉफिट

---विज्ञापन---

ओटीटी पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगती हैं. हालांकि, इन दिनों सलमान खान की 27 साल पुरानी एक सुपरहिट फिल्म ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 374 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

ओटीटी पर ट्रेंड हुई थी 27 साल पुरानी रोमांटिक फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें भरपूर रोमांस भी देखने को मिलता है. इतना ही नहीं, फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे हैं और आज भी शादियों में इसके गाने खूब बजाए जाते हैं.

---Advertisement---

'क्या है हम साथ-साथ हैं' में नजर आए थे ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की. इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, मोहनीश बहल, नीलम कोठारी और आलोक नाथ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

'क्या है हम साथ-साथ हैं' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हम साथ-साथ हैं' साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 80.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39.03 करोड़ रुपये रहा. इस लिहाज से फिल्म ने करीब 374 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था.

---Advertisement---

'क्या है हम साथ-साथ हैं' ने ट्रेडिंग लिस्ट में बनाई थी जगह

बता दें कि इन दिनों यह फिल्म JioHotstar पर ट्रेंड कर रही थी. यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी. हालांकि, बाद में किसी दूसरी फिल्म ने इसकी जगह ले ली. फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.4 की रेटिंग मिली है.

'क्या है हम साथ-साथ हैं' की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह तीन भाइयों और उनके परिवार की कहानी है, जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देते हैं. हालांकि, कुछ बाहरी लोग परिवार में दरार डालने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई गलतफहमियों और मुश्किलों के बावजूद परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहते हैं और अंत में रिश्तों की जीत होती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 26, 2026 11:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola