Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ईश्वर एक, नाम अनेक..’ Saif Ali Khan पढ़ा रहे हैं बेटे तैमूर और जेह को धर्म का पाठ

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अमृता सिंह से तलाक के बाद उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर से दूसरी शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं, जिनके नाम तैमूर और जेह हैं. हाल ही में सैफ ने धर्म और बच्चों की परवरिश को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बच्चों के साथ धर्म जैसे विषयों पर चर्चा करना पसंद है.

बच्चों से धर्म को लेकर बात करते हैं सैफ

दरअसल, वी विमेन्स के लंदन एडिशन से बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने कहा, "मुझे बच्चों के साथ इस विषय पर बात करना अच्छा लगता है, क्योंकि मैं खुद बहुत ज्यादा धार्मिक इंसान नहीं हूं. मेरी मां ने मुझे सिखाया था और मैंने भी अपने बच्चों को यही सिखाया है कि ईश्वर एक हैं, लेकिन उनके नाम अनेक हैं. बात बहुत सरल है. लोग अलग-अलग तरीकों से उसी ईश्वर की पूजा करते हैं. अगर आपका धर्म आपको दूसरों से प्रेम करना और उन्हें माफ करना सिखाता है, तो मेरे लिए वही सबसे जरूरी है."

---Advertisement---

अपनी परवरिश पर बोले सैफ अली खान

सैफ ने अपनी परवरिश को याद करते हुए कहा, "मैं चर्च से जुड़े स्कूलों में पला-बढ़ा हूं, जहां हर दिन की शुरुआत चैपल में प्रार्थना से होती थी. एक समय मैंने यह कहकर उससे बचने की कोशिश की कि मैं दूसरे धर्म से हूं, लेकिन स्कूल वालों ने हमसे बातचीत के लिए एक मौलवी को बुला लिया. लेकिन वो तरीका काम नहीं आया." उन्होंने आगे कहा, "मेरी परवरिश काफी हद तक क्रिश्चियन माहौल में हुई है. स्कूल में बच्चे प्रार्थना करते थे और अलग-अलग धर्मों की प्रार्थनाएं भी होती थीं. हम दिवाली की तरह क्रिसमस भी मनाते थे. मैंने कभी इसे अलग नजरिए से नहीं देखा."

बेटे तैमूर की इस बात ने जीता सैफ अली खान का दिल

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे तैमूर से धर्म और मेथडोलॉजी के बीच का अंतर पूछा था. इस पर 9 साल के तैमूर ने जवाब दिया, "धर्म में हम प्रार्थना करते हैं, जबकि मेथडोलॉजी में ऐसा नहीं करते." सैफ ने कहा कि उन्हें अपने बेटे का यह जवाब काफी पसंद आया.

---Advertisement---

धर्म को लेकर खुली सोच पर सैफ ने कही ये बात

आखिर में सैफ ने कहा, " हम इन चीजों के बारे में लगातार बात करते रहते हैं. मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे माहौल में बड़ा नहीं हुआ. मेरी मां की सोच इन मामलों में खुली थी और मेरी पत्नी की ऐसी ही सोच है. यह तरह का स्पिरिचुअल अप्रोच है."

2012 में करीना संग सैफ ने की थी शादी

सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में मुंबई में शादी की. उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी. आज दोनों अपने दो बेटों तैमूर और जेह के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 12:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola