---विज्ञापन---
अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर आया रूमर्ड गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, नाम जुड़ने पर भड़कीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘नेशनल न्यूज नहीं है…’
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर ने लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा को डेट किया था. दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा, लेकिन साल 2025 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. अब अर्जुन कपूर का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं.
अर्जुन संग डेटिंग पर बोलीं साहिबा बाली
हाल ही में 19 जुलाई को अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का आनंद लेते हुए देखा गया था. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. अब इन अफवाहों पर साहिबा बाली ने अपना रिएक्शन दिया है.
साहिबा ने पोस्ट कर डेटिंग पर कही ये बात
साहिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर नाराजगी जताई. इस पोस्ट में उन्होंने CJP प्रदर्शन और 'चलो संसद' मार्च का भी जिक्र किया. उन्होंने प्रदर्शन की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मीडिया से गुजारिश है कि लंदन में मेरी दोस्ती या डेटिंग लाइफ को लेकर अटकलें लगाना बंद करें. यह कोई नेशनल न्यूज नहीं है। लेकिन अगर कुछ दिखाना ही है, तो यह दिखाइए."
साहिबा ने अर्जुन संग डेटिंग रूमर्स को किया खारिज
साहिबा की इस पोस्ट से साफ है कि वह अपने निजी जीवन को लेकर हो रही अटकलों से खुश नहीं हैं. उनकी पोस्ट को कई लोग अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के तौर पर भी देख रहे हैं.
लोगों ने किया साहिबा का सपोर्ट
साहिबा की पोस्ट पर फैंस ने भी उनका समर्थन किया. एक यूजर ने लिखा, "Good point." वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई. आप वाकई एक बेहतरीन इंसान हैं. मैंने कुछ दिन पहले आपकी पोस्ट देखी थी, जिसमें आपने विरोध प्रदर्शन और लोगों के समर्थन में खड़े होने की बात कही थी. आवाज उठाने के लिए धन्यवाद। ऐसा करने के लिए बहुत साहस और दृढ़ विश्वास की जरूरत होती है."
चलो संसद प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स पर हुआ लाठीचार्ज
बता दें कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद तक छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए. प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.