Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार को लेकर कपिल शर्मा की इस एक्ट्रेस का बड़ा दावा, बोलीं- वो अभी भी नौसिखिया…

---विज्ञापन---

Actress Big Statement on Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से चर्चाओं में हैं. इस बार अक्षय अपनी किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट के लिए नहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस के बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में फिल्म 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस सादिया खीताब ने अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

देश का सबसे बड़े स्टार

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में सादिया ने फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार के साथ काम करने का एक्सपिरियंस शेयर किया. सादिया ने कहा, 'मैंने उसने सीखा कि आप देश के सबसे बड़े स्टार हो सकते हैं और फिर भी बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े रह सकते हैं.'

---Advertisement---

अक्षय कुमार की सलाह

सादिया ने आगे बताया कि अक्षय कुमार ने उन्हें सलाह दी थी कि बस काम करते रहो. अगर जरूरत पड़े तो छोटे से शुरू करो, लेकिन काम करते रहो. इस तरह तुम आखिर में बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंच जाओगी.

वो नौसिखिया की तरह...

सादिया ने आगे अक्षय कुमार के काम करने के स्टाइल की तारीफ की और 'इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी, वह सेट पर एक नए नौसिखिया की तरह बिहेव करते हैं. वह अपने डायरेक्टर का इंतजार करते हैं, बिना पैनिक के अनगिनत टेक देते हैं.'

---Advertisement---

अक्षय की तारीफ

सादिया ने आगे कहा, 'अक्षय कुमार नॉर्मल रिएक्शन शॉट्स के लिए भी वहीं सेट पर रुकते हैं, बजाय इसके कि अपनी वैनिटी वैन में गायब हो जाएं… मुझे एहसास हुआ कि आप अपने शुरुआती दिनों के जुनून को कभी नहीं खो सकते.'

दादी की शादी के बारे में...

इसके बाद सादिया ने 'दादी की शादी' के बारे में भी बात और कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो इस फिल्म की शूटिंग मेरे लिए फिल्म सेट पर रहने के सबसे बेहतरीन एक्सपिरियंस में से एक थी, क्योंकि वहां का माहौल, को-एक्टर, डायरेक्टर और आसपास के सभी लोग बहुत अच्छे थे.'

---Advertisement---
First published on: May 21, 2026 06:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola