---विज्ञापन---
ऋषि कपूर ने इस एक्टर को जड़े थे 25 थप्पड़, सूज गया था मुंह, जानें क्या थी वजह?
ऋषि कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए थे. उन्होंने बॉबी से लेकर दामिनी, मुल्क, डी-डे, लव आज कल, नमस्ते लंदन, साजन के घर, हवालात, प्रेम रोग जैसी कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने एक बार एक एक्टर को 25 थप्पड़ मारे थे. जिसके कारण उस एक्टर का मुंह सूज गया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
ऋषि कपूर की फिल्म दामिनी
दरअसल, साल 1993 में आई फिल्म दामिनी से जुड़ा है ये किस्सा. इस फिल्म में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, सनी देओल, अमरीश पुरी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इतना ही नहीं इसके अच्छा कलेक्शन किया था. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस मूवी की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी.
ऋषि कपूर ने अश्विन को मारे थे 25 थप्पड़
वहीं, फिल्म दामिनी में ऋषि कपूर, सनी देओल के अलावा अश्विन कौशन भी अहम भूमिका में नजर आए थे. हाल ही में एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने उन्हें 25 थप्पड़ मारे थे. सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान दामिनी की शूटिंग के बारे में बात की. उन्होंने कहा, " चिंटू साहब(ऋषि कपूर) को खाने पीने और मौज मस्ता का बहुत शौक था. फिल्म दामिनी का वो सीन मुझे आज भी याद है, जिसमें रेप सीन के बाद उन्हें मुझे मारना था. उस सीन के करीब 25 री टेक्स थे और चिंटू साहब ने मुझे मार-मारकर मेरा गाल फुटबॉल जैसा सूजा दिया था.
ऋषि को अश्विन ने बताया पिता समान
अश्विन ने आगे बताया, " ऋषि कपूर इंसान ही कुछ ऐसे थे कि बाद में इसकी भरपाई करने के लिए उन्होंने मुझे शानदार चाइनीज खाना खिलाया. वो बिल्कुल एक पिता की तरह थे. मैं उन्हें बहुत याद करता हूं."इस फिल्म में अश्विन ने राकेश गुप्ता का रोल किया था. फिल्म में ऋषि और अश्विन दोनों भाई के रोल में नजर आए थे.
लव एंड वॉर में रणबीर कपूर के पिता का रोल करेंगे अश्विन
काम को लेकर बात करें तो अश्विन जल्द ही संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे. फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देंगे. मूवी में अश्विन रणबीर के पिता का किरदार करेंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.
ऋषि कपूर की डेथ
वहीं, ऋषि कपूर को लेकर बात करें तो एक्टर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. उन्होंने सिर्फ 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. वह बीते दो साल से ल्यूकेमिया यानी कि ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और इसके बारे में 2018 को पता चला था.