Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रश्मिका मंदाना का आम नहीं खास है मंगलसूत्र, पीले धागे में पिरोए काले मोती, छिपा है प्यार और परंपरा का बेशकीमती राज

Rashmika Mandanna Mangalsutra : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी ने फैंस को खुश कर दिया है. 26 फरवरी को हुई, इस इंटीमेट लेकिन रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर कोई इस कपल के लुक, इमोशन्स और छोटी-छोटी डिटेल्स पर नजर टिकाए बैठा है.

Rashmika Mandanna Mangalsutra : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी ने फैंस को खुश कर दिया है. 26 फरवरी को हुई, इस इंटीमेट लेकिन रॉयल वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर कोई इस कपल के लुक, इमोशन्स और छोटी-छोटी डिटेल्स पर नजर टिकाए बैठा है.

शादी में विजय ट्रेडिशनल आउटफिट और जूलरी में बिल्कुल राजा जैसे नजर आए, जबकि रश्मिका ने महारानी वाली वाइब्स दीं... साड़ी, गहनों और सादगी से भरे लुक में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इन सबके बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था उनका मंगलसूत्र...

---Advertisement---

आमतौर पर फिल्मी सितारे शादी के दिन डायमंड या डिजाइनर मंगलसूत्र पहनना पसंद करते हैं, लेकिन रश्मिका ने इस मामले में सबको चौंका दिया. उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन अर्थ से भरा मंगलसूत्र चुना... तस्वीरों में साफ दिख रहा है, कि रश्मिका के मंगलसूत्र में पारंपरिक पीले धागे में काले मोती पिरोए गए हैं.

यही वजह है, कि फैंस इसे आम नहीं, खास बता रहे हैं. फैंस का मानना है, कि रश्मिका ने ग्लैमर के बजाय परंपरा को तरजीह दी, जो उनके सादे और जमीन से जुड़े स्वभाव को दिखाता है. मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि उनके और विजय के रिश्ते की गहराई और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बन गया है.

---Advertisement---

शादी की तस्वीरों में एक बेहद इमोशनल पल भी देखने को मिला, जब विजय ने नम आंखों से रश्मिका के गले में मंगलसूत्र पहनाया. दोनों की आंखों में प्यार साफ झलक रहा था. ये तस्वीरें उनके सालों पुराने रिश्ते और मजबूत बॉन्ड की गवाही देती हैं.

मंडप में बैठी रश्मिका के हाथों में उनकी सगाई की अंगूठी भी सबका ध्यान खींचती दिखी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिंग की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं शादी की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, उन्होंने रश्मिका को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और कहा कि सिर्फ उनकी मौजूदगी ही उनका दिन बेहतर बना देती है.

---Advertisement---

बता दें, रश्मिका और विजय की लव स्टोरी फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से शुरू हुई थी. करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा कर लिया है. फैंस इस जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

First published on: Feb 27, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola