---विज्ञापन---
‘धुरंधर’ के बाद अब इस मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे Ranveer Singh; सात समंदर पार करेंगे शूटिंग
Ranveer Singh New Movie: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मना रहे हैं. लेकिन इसी बीच उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट 'प्रलय' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. खबर है कि रणवीर जल्द ही इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और इसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.
कहां होगी फिल्म की शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय मेहता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग इस साल सितंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी. बताया जा रहा है कि वहां फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है और मेकर्स बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं. रणवीर भी फिल्म की तैयारी के लिए लगातार क्रिएटिव मीटिंग्स का हिस्सा बन रहे हैं.
लंबे समस से चल रही चर्चा
'प्रलय' को बॉलीवुड की सबसे बड़ी जॉम्बी एपोकैलिप्स फिल्मों में से एक माना जा रहा है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इसकी शूटिंग को लेकर आई नई जानकारी ने इसे फिर से सुर्खियों में ला दिया है.
मेगा बजट होगी फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये रखा गया है. इसी वजह से यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है. फिल्म में बड़े पैमाने पर VFX और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि दर्शकों को हॉलीवुड स्टाइल का सिनेमाई अनुभव मिल सके.
क्या है डायरेक्टर का प्लान?
सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टर जय मेहता और उनकी टीम सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि फिल्म के विजुअल्स, एक्शन और जॉम्बी यूनिवर्स को भी बेहद शानदार बनाने पर काम कर रही है. रणवीर सिंह भी हर क्रिएटिव डिस्कशन में सक्रिय रूप से शामिल हैं और अपने किरदार को लेकर खास तैयारी कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट पर रणवीर सिंह
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. एक तरफ वह 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता का आनंद ले रहे हैं, तो दूसरी ओर उनकी फिल्म 'डॉन 3' भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. अब फैंस की नजरें 'प्रलय' पर टिकी हैं, जिससे बॉलीवुड में जॉम्बी जॉनर को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद की जा रही है.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
बहरहाल, अगर सब कुछ तय प्लानिंग के मुताबिक रहा, तो 'प्रलय' सिर्फ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक नहीं होगी, बल्कि भारतीय सिनेमा में जॉम्बी बेस्ड फिल्मों के लिए भी नया बेंचमार्क साबित हो सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.