Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

3200 करोड़ कमा चुकी 1 ही नाम की ये 2 फिल्में, OTT पर आते ही मचा रहीं तहलका

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में है जो एक ही नाम से बनी है. कर्ज से लेकर डॉन, डॉन 2, हर फेरी जैसी कई ऐसी मूवीज हैं जो कि अलग-अलग साल में एक ही नाम से बनी है. इसमें से तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं हैं. हालांकि आज हम एक ही नाम की उन दो फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सिनेमाघरों में 3200 करोड़ कमा चुकी है.

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म

वहीं, सिनेमाघरों में 3200 करोड़ कमाने के बाद अब यह मूवी ओटीटी पर गदर काट रही है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म का दूसरा पार्ट नंबर 1 पर बना हुआ है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

धुरंधर और धुरंधर 2 में लीड रोल में दिखे रणवीर सिंह

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 है. जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं.

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है धुरंधर और धुरंधर 2

धुरंधर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म जियो हॉटस्टार की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, हाल ही में रिलीज हुए इसके दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा वर्जन ने ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है.

---Advertisement---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

सिनेमाघरों में धुरंधर और धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है. यह फिल्म एक भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी के बारे में है, जो कि पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर जाता है और वहां की राजनीति में घुसता है. वहां, जाने के बाद सभी पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया करता है. इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए. वहीं, फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के किरदार की मौत हो जाती है और उसके अलावा सभी कलाकार दूसरे पार्ट में भी दिखाई दिए.

धुरंधर और धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में 1350 करोड़ का शानदार कारोबार किया था. वहीं, दूसरे पार्ट ने दुनिया भर में 1852 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. दोनों ही फिल्मों को मिलाकर इसने कुल 3202 करोड़ की कमाई की थी.

---Advertisement---
First published on: Jun 12, 2026 02:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola