Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar से Padmaavat तक… Ranveer Singh ने इन 5 फिल्मों में निभाए दमदार रोल, बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं. हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है. आज एक्टर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए कुछ बेहतरीन किरदारों पर.

'पद्मावत'

साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार सफलता हासिल की. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. रणवीर ने इसमें अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म ने दुनियाभर में 571.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---Advertisement---

'बाजीराव मस्तानी'

'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी और यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थीं. रणवीर ने पेशवा बाजीराव का दमदार किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म ने दुनियाभर में 356.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

'गली बॉय'

इस लिस्ट में रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'गली बॉय' भी शामिल है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने रैपर मुराद अहमद का किरदार निभाया था. उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों से खूब सराहना मिली. फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस फिल्म ने दुनियाभर में 238 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---Advertisement---

'धुरंधर'-'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (2025) भी बड़ी हिट साबित हुई थी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था. इसके बाद इसके सीक्वल में उन्होंने जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया.

'लुटेरा'

आखिर में बात करते हैं साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'लुटेरा' की. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने वरुण श्रीवास्तव का किरदार निभाया था, जो एक चोर होता है. सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि, फिल्म ने दुनियाभर में केवल 49.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी. लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई और आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. रणवीर सिंह के अभिनय की भी इस फिल्म में खूब सराहना हुई.

---Advertisement---
First published on: Jul 06, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola