---विज्ञापन---
30 दिन से Netflix पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम-थ्रिलर, बॉक्स ऑफिस पर बटोरे थे 53 करोड़, दमदार सस्पेंस देख रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने इस फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर उतरी इस फिल्म की कहानी काफी पसंद की जा रही है. यही कारण है कि बीते 30 दिन से ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस महिला-प्रधान फिल्म का सस्पेंस और ट्विस्ट देख आप भी हैरान रह जाएंगे. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.
रानी मुखर्जी की फिल्म
हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹53 करोड़ से ज्यादा कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की. सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब इस फिल्म ने 30 दिन से ज्यादा नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करके नया रिकॉर्ड बनाया है.
नेटफ्लिक्स पर लगातार 30 दिन ट्रेंड
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. शानदार थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर लगातार 30 दिनों तक ट्रेंड करती रही, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इस महिला-प्रधान फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
मर्दानी फ्रेंचाइजी
रिलीज के पहले दिन मर्दानी 3 ने ₹4 करोड़ का कलेक्शन किया. मर्दानी फ्रेंचाइजी की अबतक 3 फिल्में आ चुकी हैं. हाल ही में आई मर्दानी 3 रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया.
फिल्म से रानी मुखर्जी को मिली खास पहचान
मर्दानी फ्रेंचाइजी ने रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. उनका किरदार शिवानी शिवाजी रॉय अब सिर्फ एक किरदार नहीं रहा, बल्कि दर्शकों के दिलों में बस चुका है. पूरी फिल्म में रानी मुखर्जी का शानदार स्वैग देखने को मिलता है. अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म मर्दानी 3 की कहानी ने भी दर्शकों को काफी प्रभावित किया.
रानी मुखर्जी की सोलो हिट
दिलचस्प बात ये है कि रानी मुखर्जी ने अपने 30वें साल में भी एक लीडिंग लेडी के रूप में सोलो हिट फिल्म दी है. उनकी मर्दानी सीरीज ने लगातार तीन हिट फिल्मों के साथ हैट्रिक पूरी कर ली है. ये भारत की एकमात्र सफल महिला-प्रधान और महिला-पुलिस फिल्म फ्रेंचाइजी बन चुकी है.