---विज्ञापन---
अयोध्या में ये काम करने वाले दूसरे एक्टर बने रणबीर कपूर, पहले नंबर पर जानें किस स्टार का है नाम
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में बने हुए है. जिसका नितेश तिवारी ने किया है. इस फिल्म में वह भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. साथ ही साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. फिल्म के लिए वह काफी वक्त से कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं, मूवी की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया है कि सभी हैरान रह गए हैं.
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी इतने करोड़ की जमीन
दरअसल, रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में जमीन खरीदी है. उन्होंने यह जमीन अभिनंदन लोढ़ा के हाउस (HoABL) के प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में खरीदी है. यह जमीन 2,134 स्क्वायर फुट में है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 3.31 करोड़ है.
अयोध्या में जमीन खरीदने पर बोले रणबीर
वहीं, अयोध्या में जमीन खरीदने पर रणबीर कपूर ने कहा, " मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है. यह नगरी मुझे बुला रही थी और मैंने इस पुकार का जवाब दिया. अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से समाई हुई है और हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक जरूरी हिस्सा है. सरयू स्थित यह जमीन मेरे लिए, इसे अपने परिवार का हिस्सा बनाने का जरिया बन गई है. वहीं, सरयू में जमीन लेने वाले रणबीर कपूर दूसरे बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं. हालांकि पहले स्थान पर कोई और एक्टर है, तो चलिए जानते हैं.
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी कई जमीने
पहले स्थान पर कोई और नहीं अयोध्या से नाता रखने वाले अमिताभ बच्चन है. द सरयू प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन ने तीन बार इन्वेस्टमेंट किया है. एक्टर अयोध्या में कई जमीने खरीद चुके हैं.
अयोध्या में अमिताभ खरीद चुके हैं चार जमीन
जिसमें से पहली डील उनकी 10 हजार वर्ग फुट जमीन की थी, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ बताई गई. दूसरी डील उनकी 10,670 वर्ग फुट की थी और उसकी कीमत कुछ 25 करोड़ बताई गई और तीसरी जमीन जो उन्होंने खरीदी वह 25,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट है और उसकी कीमत 40 करोड़ है. यह उन्होंने 2025 में खरीदी थी और चौथी जमीन जो कि 2.67 एकड़ की है. यह उन्होंने मार्च में खरीदी थी.
पिता के नाम पर भी अमिताभ ने ली थी जमीन
बता दें कि जनवरी 2024 में अमिताभ बच्चन ने अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन के मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर अयोध्या में तिरा मांझा क्षेत्र में करीब 2 बीघा जमीन खरीदी थी. जिसकी कीमत 86 लाख थी.