Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैंस का इंतजार खत्म! 4000 करोड़ी Ramayana का ट्रेलर इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में होगा रिलीज

---विज्ञापन---

Ramayana Trailer Release Date: फिल्म 'रामायण' का बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों दर्शकों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है. देश की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान हो गया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक खास पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर कब और किस समय पर दुनियाभर में जारी किया जाएगा. रणबीर कपूर और यश की इस विशाल फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट अब चरम पर है. आइए जानते हैं किस समय रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर...

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा ट्रेलर

निर्माता नमित मल्होत्रा ने ऐलान किया है कि फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का ट्रेलर 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 4.15 बजे यानी ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया जाएगा. दुनियाभर के दर्शक भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली बड़ी झलक इसी शुभ समय में देख सकेंगे.

---Advertisement---

4000 करोड़ का बजट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस भव्य फिल्म का कुल बजट दोनों पार्ट्स मिलाकर लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी और भव्य फिल्मों में से एक है. फिल्म का पहला भाग इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है.

पहले क्यों टाली गई डेट?

इससे पहले 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज होना था, लेकिन सोनी पिक्चर्स के साथ बड़ी पार्टनरशिप का ऐलान होने और देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों के सम्मान में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था.

---Advertisement---

कॉमिक-कॉन में मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स

कॉमिक-कॉन 2026 (Comic-Con 2026) के दौरान ट्रेलर का प्रीमियर किया गया था, जहां दर्शकों ने इसके शानदार विजुअल्स की जमकर तारीफ की. हालांकि वहां से ट्रेलर लीक भी हो गया था, जिसमें रावण बने यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह के लुक्स सामने आ गए थे.

पूरी दुनिया में आईमैक्स रिलीज

फिल्म 'रामायण' को सोनी पिक्चर्स द्वारा दुनियाभर में डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है. यह फिल्म पूरी दुनिया में आईमैक्स (IMAX) थिएटर्स पर भी बड़े पैमाने पर दिखाई जाएगी, जिससे दर्शकों को एक बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलने वाला है.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 08:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola