---विज्ञापन---
Ramayana Trailer Postponed: पोस्टपोन हुआ ‘रणबीर कपूर’ की ‘रामायण’ का ट्रेलर, अब इस दिन होगा रिलीज, जानें अपडेट
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. वहीं, दर्शकों को इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई, यानी आज रिलीज होने वाला था. हालांकि, अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर के टलने की वजह भी बताई है.
पोस्टपोन हुआ रामायण का ट्रेलर
दरअसल, नमित मल्होत्रा ने शुक्रवार, 24 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा किया. इसमें उन्होंने 'रामायण: पार्ट 1' के ऑफिशियल ट्रेलर के पोस्टपोन होने की जानकारी दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आज हमारी 'रामायण' के लिए एक बेहद खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी के जरिए 'रामायण' को दुनिया भर तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सच हो गया है."
ट्रेलर की नई तारीख नहीं हुई अनाउंस
उन्होंने आगे लिखा, "इसी को ध्यान में रखते हुए, हम अब अपना ट्रेलर किसी नई तारीख पर दुनियाभर में लॉन्च करेंगे. भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक सालों के इतिहास में यह गर्व का एक बड़ा पल होगा, जब 'रामायण' को किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की तरह वैश्विक स्तर पर पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा."
दुनिया भर को अपनी संस्कृति दिखाना चाहते हैं नमित मल्होत्रा
पोस्ट के आखिर में नमित ने लिखा, "यह पल इसलिए खास है क्योंकि इससे दुनियाभर के लोगों को हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का अवसर मिलेगा. मैं उन सभी फैंस और 'रामायण' में आस्था रखने वाले लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाने में अपना योगदान दिया. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं. आइए, हम सब मिलकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें. जय हिंद." हालांकि, पोस्ट में ट्रेलर की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द की जाएगी.
रामायण के ट्रेलर को मिला यू सर्टिफिकेट
बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से ट्रेलर को U (Universal) सर्टिफिकेट मिल चुका है. ट्रेलर को 15 जुलाई को सर्टिफिकेट जारी किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का होगा, जबकि दूसरा ट्रेलर 4 मिनट का रहेगा.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.