Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका! इस मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन

रोमानिया की दिग्गज अभिनेत्री एडेला मार्कुलेस्कु का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. एडेला ने छह दशक से अधिक समय तक थिएटर और फिल्मों में अपनी शानदार पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित सम्मान भी हासिल किए.

---विज्ञापन---

Adela Mărculescu
Adela Mărculescu

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्ट्रेस एडेला मार्कुलेस्कु का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. उनके निधन की जानकारी बुखारेस्ट स्थित आई.एल. कारागियाले ने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की.

कौन थीं एडेला?

एडेला मार्कुलेस्कु का जन्म 21 दिसंबर 1938 को रोमानिया के ऐयुड शहर में हुआ था. उन्होंने 1959 में बुखारेस्ट के आई.एल. कारागियाले थिएटर एंड सिनेमैटोग्राफी इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद 1964 में तत्कालीन निदेशक जहारिया स्टैंकू ने उन्हें बुखारेस्ट के नेशनल थिएटर में नियुक्त किया, जहां उन्होंने 60 सालों से अधिक समय तक रंगमंच पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई.

---विज्ञापन---

उन्होंने आईएटीसी में वेरा प्रोका के डांस विभाग और बाद में सैंडिना स्टेन के स्पीच टेक्नोलॉजी विभाग में अध्यापन किया. इसके बाद 1992 से वह हाइपरियन यूनिवर्सिटी में एक्टिंग और स्पीच टेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहीं.

इन फिल्मों और शोज में काम कर चुकी थीं एडेला

करियर की बात करें तो एडेला मार्कुलेस्कु ने 1965 में रोमानियाई-फ्रांसीसी सह-निर्माण फिल्म ‘Serbările Galante’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस फिल्म का निर्देशन रेने क्लेयर ने किया था. इसके बाद उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘Hyperion’, ‘Alo, Aterizare Străbunica’, ‘Declaration of Love’, ‘Iancu Jianu: The Outlaw’, ‘Cine Iubește’, ‘Lasa’, ‘Glaux’, ‘Sisters’, ‘A Guest at Dinner’ और ‘Diplomatic Siege’ शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्मों के अलावा वह लंबे समय तक रंगमंच से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने टीवी और रेडियो थिएटर में ‘Tache, Ianke și Cadâr’, ‘Orpheus in Hell’, ‘The Fountain of Blădujia’, ‘A Winter Night’s Dream’, ‘The Gardener’s Dog’ और ‘The Night and the Lady’ जैसे चर्चित नाटकों और प्रस्तुतियों में अभिनय किया.

एडेला को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

एडेला मार्कुलेस्कु को अपने लंबे करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले. उन्हें फिल्म ‘A Guest at Dinner’ के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा 2009 में आयोजित बुखारेस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनके शानदार फिल्मी सफर के लिए सम्मानित किया गया. वहीं, 2020 में गोपो अवॉर्ड्स गाला में उन्हें उनके लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ें- बेटी राहा के लिए खास है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, पहली बार बड़े पर्दे पर देखेगी पापा की फिल्म

First published on: Jul 24, 2026 12:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola