---विज्ञापन---
‘रामायण’ में ‘राम भक्त’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ने ठुकराई फीस, कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज में दी पूरी कमाई
Ramayana Actor Refuses His Fees: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स से सजी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस समय अपने ट्रेलर की वजह से खबरों और चर्चा में छाई हुई है. फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट लंबा होने के बाद भी लोगों को ये बहुत ही पसंद आया. इस ट्रेलर में 'रामायण' के हर मैन किरदार की झलक देखने को मिली. जिसमें पहली बार विवेक ओबरोय को 'विभिषण' के अवतार में दिखाया गया. हाल ही में विवेक ओबरोय ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'रामायण' से जुड़ा एक ऐसा फैसला लिया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
विवेक ओबेरॉय ने दिखाई दरियादिली
एक्टर विवेक ओबेरॉय फिल्म 'रामायण' में रावण के भाई और 'राम के भक्त' विभिषण का किरदार निभा रहे हैं. जहां, एक तरफ लोग विवेक के लुक की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, इस बीच विवेक ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है. उनके इस नेक काम की तरफ चर्चा हो रही है.
विवेक का बड़ा फैसला
हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'रामायण' से जुड़ा एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने उनके फैंस समेत सभी का दिल जीत लिया है. दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने 'रामायण' के मेकर्स से गुजारिश की थी कि वे उन्हें कोई फीस न दें.
कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म से होने वाली अपनी सारी कमाई कैंसर की बीमारी से लड़ रहे बच्चों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है. विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वे इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के साथ-साथ एक नेक काम में भी योगदान देना चाहते थे.
दिल के बेहद करीब...
विवेक ओबेरॉय ने इस फैसले के पीछे की फिलिंग्स के बारे में भी बताया. विवेक ने कहा कि यह काम उनके दिल के बेहद करीब है. उनका कहना है कि वो हमेशा से इस समाज के लिए कुछ पॉजिटिव और अच्छा करना चाहते थे और इससे बेहतर कोई दूसरा काम नहीं हो सकता.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.