Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भारतीयों के लिए नहीं बनाई ‘रामायण’, 4000 करोड़ की फिल्म को लेकर ये क्या बोल गए प्रोड्यूसर?

---विज्ञापन---

Nitesh Tiwari Ramayana: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'रामायण पार्ट-1' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है. ऐसे में अगर इतनी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है, तो निर्माता नमित मल्होत्रा इसे कैसे देखेंगे? इस सवाल का जवाब उन्होंने पहले ही दे दिया था.

प्रोड्यूसर ने शेयर किया विजन

दरअसल, नमित मल्होत्रा ने पिछले साल Los Angeles Times को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के विजन और उसके मकसद पर खुलकर बात की थी. उन्होंने साफ कहा था कि 'रामायण' सिर्फ भारतीय दर्शकों के लिए नहीं बनाई जा रही है, बल्कि इसे पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

---Advertisement---

फिल्म को लेकर क्या बोले नमित मल्होत्रा?

नमित के मुताबिक, अगर फिल्म सिर्फ भारत में पसंद की जाती है लेकिन दुनिया के दूसरे देशों के दर्शकों पर असर नहीं छोड़ पाती, तो वह इसे अपनी असफलता मानेंगे. उन्होंने कहा था कि उनकी कोशिश ऐसी फिल्म बनाने की है, जिसे हर देश और हर संस्कृति का दर्शक उसी तरह महसूस करे, जैसे वह किसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्म को करता है.

विदेशी दर्शकों को लेकर मेकर्स की सोच

निर्माता का मानना है कि 'रामायण' एक वैश्विक कहानी है, इसलिए इसकी प्रस्तुति भी उसी स्तर की होनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर विदेशी दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आती, तो उनके लिए यह शर्म की बात होगी. यही वजह है कि फिल्म की मेकिंग, विजुअल्स और तकनीक पर खास फोकस किया गया है.

---Advertisement---

हॉलीवुड से फिल्म 'रामायण' की तुलना

नमित मल्होत्रा ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म की तुलना हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से भी की. उन्होंने 'अवतार', 'ग्लैडिएटर' और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कोशिश भी दर्शकों को उसी स्तर का सिनेमाई अनुभव देने की है.

दो भाग में रिलीज होगी फिल्म

बात करें रिलीज की, तो निर्देशक नितेश तिवारी की यह पौराणिक फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. 'रामायण पार्ट-1' इस साल दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि 'रामायण पार्ट-2' अगले साल दीवाली 2027 पर रिलीज होगी.

---Advertisement---

धांसू स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और इंटरनेशनल लेवल की प्रस्तुति के दावों के बीच अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'रामायण' भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में सफल होगी.

First published on: Jul 14, 2026 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola