Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

Sana Khan के बाद अब ये हिंदू हसीना बनेगी मौलाना की बेगम? शादी को लेकर सजा रखे ऐसे ख्वाब

ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बेबाक अंदाज और चौंकाने वाले बयानों के लिए मशहूर राखी ने इस बार अपनी शादी और धर्म को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी से उनके नाम और धर्म को लेकर सवाल पूछा गया. उनसे जानना चाहा गया कि क्या वो राखी से फातिमा बनीं और फिर वापस अपने पुराने नाम पर लौट आईं. इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो आज भी फातिमा ही हैं. उनका तलाक हो चुका है, लेकिन उन्होंने इस्लाम धर्म नहीं छोड़ा है.

---Advertisement---

राखी ने बताया कि उन्होंने जब निकाह किया था, तब दिल से इस्लाम को अपनाया था. उनका मानना है, कि धर्म सिर्फ नाम बदलने से नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा होता है. इसी बातचीत में उन्होंने अपनी फ्यूचर शादी को लेकर भी खुलकर बात की.

उन्होंने कहा कि अब वो किसी मौलाना से शादी करना चाहती हैं, राखी ने उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी दोस्त सना थान (Sana Khan) ने एक मौलाना से शादी की है, वो मेरे भाई जैसे हैं, वो बहुत सादगी से जिंदगी जीते हैं, और पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं. राखी के मुताबिक, जो इंसान खुदा से डरता है, वो अच्छा इंसान होता है, और ऐसा ही जीवनसाथी के रूप वो अपनी लाइफ में अपने लाइफ पार्टनर को चाहती हैं.

---Advertisement---

अगर राखी की शादीशुदा जिंदगी की बात करें, तो ये काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने पहली शादी साल 2019 में एनआरआई रितेश राज सिंह से की थी, जो 2022 में खत्म हो गई थी, इसके बाद उन्होंने आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से निकाह किया, और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया.

हालांकि, ये रिश्ता भी विवादों में रहा और ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया. अब एक बार फिर राखी सावंत अपनी नई जिंदगी और नए रिश्ते को लेकर उम्मीद लगाए बैठी हैं. उनका कहना है, कि इस बार वो एक ऐसे इंसान को चुनना चाहती हैं, जो सच्चा, धार्मिक और ईमानदार हो. राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, और फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं, कि उनकी जिंदगी में अगला मोड़ क्या होगा?

First published on: Apr 29, 2026 12:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.