---विज्ञापन---
कानूनी विवाद में फंसी कंगना रनौत की Queen 2, फैंटम स्टूडियोज ने ठोका 250 करोड़ रुपये का मुकदमा
Queen 2 Faces Legal Trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से अपने रानी उर्फ क्वीन के अवतार में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इसकी घोषणा की गई थी. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन 2' अब एक कानूनी पचड़े में फंस गई है. खबर है कि फैंटम स्टूडियोज ने सोमवार को फिल्म 'क्वीन 2' पर अनऑथराइज्ड सीक्वल का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
'क्वीन 2' की शूटिंग पूरी
जानकारी के अनुसार. विकास बहल के डायरेक्शन बन रही फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग पूरी करने के कुछ दिनों बाद ही फैंटम स्टूडियोज ने इस पर अनऑथराइज्ड सीक्वल का आरोप लगाया है. फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हुई थी. खबरों के अनुसार, फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में प्रवेश कर चुकी है.
बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा...
फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार पर क्वीन की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) के अनऑथराइज्ड यूज और आरोप लगा है. इसके साथ ही उन्होंने जियोस्टार के खिलाफ 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है. यह केस बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर किया गया है.
ये कानूनी रास्ता
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस उल्लंघन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कई बार बातचीत और डील डिस्कशन के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.' फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फैंटम स्टूडियोज ने 'क्वीन 2' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी मिलने के बाद ये कानूनी रास्ता अपनाया है.
कॉपीराइट उल्लंघन
एक अन्य सूत्र ने बताया कि उनकी इंएक्टिविटी की वजह से ही फैंटम स्टूडियोज ने उन पर कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है. इस कनूनी कदम से पहले विकास और जियोस्टार को भी पब्लिक जारी किया था. और कई बार मैसेज भेजे गए थे. बता दें कि फैंटम स्टूडियोज की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. इसके साथ जियोस्टार की ओर से भी बयान का इंतजार किया जा रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.