---विज्ञापन---
क्या सच में म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ले रहे हैं संन्यास? सामने आई बड़ी अपडेट
Pritam Quitting Music Industry Rumors: बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर प्रीतम इन दिनों अपने संन्यास की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद मीडिया और पूरे इंटरनेट पर ये खबर फैल गई कि सिंगर अरिजीत सिंह के बाद अब मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम भी अब बॉलीवुड संगीत से संन्यास लेने वाले हैं. हालांकि, अब इन खबरों की सच्चाई अब सामने आ गई हैं. जिससे इस मामले की सारी असलिय सामने आ गई है. चलिए आपको इस मामले में आए एक बड़े के बारे में बताते हैं.
प्रीतम की इंस्टाग्राम पोस्ट
दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने इंस्टाग्राम पर 14 जून को अपने जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया. इसके साथ उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हर किसी को पर्सनली जा कर जवाब नहीं दे सकता, लेकिन प्लीज मेरा ये आभार स्वीकार करें.'
सपोर्ट के लिए धन्यवाद...
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'आज मैंने खुद को कुछ खास उपहार में देने का फैसला किया है ताकि मैं जीवन को अलग तरीके से जी सकूं. उन चीजों की भरपाई कर सकूं जो मैंने खो दी हैं. अब नए सफर पर निकलने का समय आ गया है, जिन्हें मैंने लंबे समय से टाल रखा था. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.'
प्रीतम म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़...
इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रीतम के बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ने की अफवाहें उड़ने लगीं. हिन्दूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. प्रीतम इंडस्ट्री नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने सिर्फ कुछ अलग सेक्टर में अवसर तलाशने की इच्छा व्यक्त की है.
बिना किसी शक...
प्रीतम के करीबी एक सूत्र ने कहा, 'प्रीतम म्यूजिक इंडस्ट्री को नहीं छोड़ रहे हैं. वह बिना किसी शक के अपना काम करना जारी रखेंगे. अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने सिर्फ यह बताया है कि उनकी इंट्रस्ट के कुछ और सेक्टर भी हैं, जिन्हें वह फिलहाल सबसे पहले रख रहे हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ देंगे.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.