---विज्ञापन---
8 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने कर दिखाया ये कमाल, एटली से अल्लू अर्जुन तक रह गए दंग!
Deepika Padukone 8 Months Pregnant: दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में भी लगातार काम कर रही हैं. इस हालत में भी दीपिका फिल्म 'राका' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं.
Deepika Padukone 8 Months Pregnant: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के समय को एंजॉय कर रही हैं, इसी के साथ-साथ वो अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर रही हैं. दीपिका इन दिनों अल्लू अर्जुन के साथ आने वाली फिल्म 'राका' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं. दीपिका पादुकोण अपनी डिलवरी से पहले अपना सारा शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के लिए प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में भी लगातार काम कर रही हैं. काम के प्रति दीपिका की ये लगन और समर्पण देखकर फिल्म के डायरेक्टर एटली भी हैरान हैं.
'राका' की शूटिंग
TOI ने प्रोडक्शन के एक बड़े अधिकारी सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि दीपिका पादुकोण इन दिनों पूरी तरह से एक्टिवली फिल्म 'राका' की शूटिंग में लगी हुई हैं क्योंकि फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग पूरी होने वाली है.
8 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण...
सूत्र ने बताया, '8 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, इसके बाद भी वो फिल्म 'राका' की शूटिंग कर रही हैं.संभावना है कि दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. इसलिए एक्ट्रेस डिलवरी से पहले फिल्म की शूटिंग पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं.'
दीपिका की ये लगन...
बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण देर रात तक चलने वाली शूटिंग के दौरान भी सेट पर ही रहती हैं और काम करती रहती हैं. उनकी इस लगन से फिल्म के आर्टिस्ट और क्रू मेंबर काफी प्रभावित हैं. दीपिका की ये लगन और समर्पण को देख फिल्म के डायरेक्टर एटली और हीरो अल्लू अर्जुन भी हैरान हैं.
शूटिंग पूरी करने की कोशिश...
पहले भी कई रिपोर्टों में बताया गया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'राका' की शूटिंग पूरी करने के लिए अपनी प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में भी दिन-रात काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्म में कई चैलेजिंग सीन्स और एक्शन सीन शामिल किए थे. वहीं, प्रोडक्शन टीम दीपिका के बिजी शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए उनके हिस्से की शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.