---विज्ञापन---
56 की उम्र में दूसरी बार शादी के मंडप में बैठेंगी ये एक्ट्रेस? 8 साल पहले हो चुकी थी सगाई
56 Year-Old Actress Second Marriage: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ और दूसरी शादी को लेकर एक बोल्ड स्टेटमेंट दिया है.
56 Year-Old Actress Second Marriage: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूजा बेदी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपने एक बयान की वजह से खबरों की हेडलाइन में आ गई है. इस दफा एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ और दूसरी शादी को लेकर एक बोल्ड स्टेटमेंट दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उन्होंने 8 साल पहले मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की थी. हालांकि, उन्होंने शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की थी. इसके साथ ही उन्होंने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
मेरी सगाई को 8 साल हो गए...
विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में पूजा बेदी ने दूसरी शादी को लेकर बात करते हुए कहा, 'आज मैं मानेक के साथ रिश्ते में हूं और मेरी सगाई को 8 साल हो गए हैं. लोग मुझसे बड़े चाव से पूछते हैं, 'आप शादी कब कर रही हैं?' और मैं कहती हूं, मैं शादी नहीं कर रही हूं.'
मैं तुमसे शादी करना...
पूजा ने आगे कहा 'उन्होंने मुझसे कहा, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. जिसका मूल रूप से अर्थ है, मैं अपना पूरा जीवन तुम्हारे साथ, एक साथी, एक प्रेमी, एक पति और तुम्हारे बच्चों के पिता के रूप में बिताना चाहता हूं. यह कमिटमेंट ही काफी है. कमिटमेंट हो जाने के बाद, आप सच में केवल एक कागज पर साइन कर रहे होते हैं और सरकार को अपने मामले में शामिल कर रहे होते हैं.'
मेरी शादी हुई...
पूजा ने आगे कहा कि अविवाहित रहने से आर्थिक मामले काफी हद तक आसान हो जाते हैं. उन्होंने कहा, 'यह बहुत आसान है, मेरी शादी हुई, मेरा तलाक हुआ और मेरे दो बच्चे हैं. उनकी भी शादी हुई, उनका तलाक हुआ और उनके भी बच्चे हैं. जैसी छोटी-छोटी बातों में भी सब कुछ बहुत आसान हो जाती है.'
मेरी संपत्ति मेरे बच्चों...
पूजा ने आगे कहा कि 'मेरी संपत्ति मेरे बच्चों को मिलेगी; उनकी संपत्ति उनके बच्चों को मिलेगी. मैं कमाती हूं, वह कमाते हैं, और हम दोनों आत्मनिर्भर हैं. मुझे सुरक्षा के लिए उनकी ज़रूरत नहीं है. उन्हें आर्थिक सुरक्षा के लिए मेरी जरूरत नहीं है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.