Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंजीनियरिंग छोड़ ये एक्टर बन गया था भिखारी, शक्ल के कारण हुआ रिजेक्ट, लेकिन फिर जीता नेशनल अवॉर्ड

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया है. इतना ही नहीं तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस भी हैं, जो कि अपनी शक्ल-सूरत के कारण भी रिजेक्ट हुए हैं. आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी शक्ल के कारण कई बार रिजेक्ट हुआ. इतना ही नहीं ये एक्टर इसी कारण भिखारी भी बन गया था. हालांकि जब उन्होंने बतौर एक्टर काम किया, तो अपने करियर में एक या दो नहीं बल्कि तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीते. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

लोगों के बीच एक्टिंग के लिए पॉपुलर है ये स्टार

दरअसल, हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, ऐसे तो वो इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शुमार नहीं है, न ही वो कोई हीरो कहलाते हैं. लेकिन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए वो लोगों के बीच खासा पॉपुलर हैं. सालों तक उन्होंने थिएटर, टीवी और फिल्मों पर राज किया है. एक्टर ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी कई मुश्किलों का सामना किया है. उनकी दो शादियां हुई और पहली शादी कुछ ही साल में ही टूट गई थी.

---Advertisement---

पंकज कपूर बर्थडे

हम बात कर रहे हैं एक्टर पंकज कपूर की, जो कि आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 29 मई 1954 को एक साधारण हिंदू खत्री परिवार में हुआ था. उनके पिता एक दर्जी थे. वहीं, स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दिनों में उन्हें एक्टिंग का जुनून सवार हो गया. इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग के लिए दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने अपने पिता को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन के लिए राजी कर लिया. जिसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग पर काम किया. हालांकि FTII ने उन्हें उनकी शक्ल के कारण रिजेक्ट कर दिया था और कहा था कि उनकी शक्ल पसंद नहीं आई.

पंकज कपूर बन गए थे भिखारी

हालांकि पंकज एक ऐसे कलाकार थे, जो कि किसी भी तरह के किरदार में ढलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे. दरअसल, एक बार उन्हें एक भिखारी के रोल के लिए ऑडिशन देने थे, जिसके लिए उन्होंने बसों में सवार होकर भीख मांगना तक शुरू कर दिया था. लोग असल में उन्हें भिखारी समझने लगे थे और उन्हें पैसे तक देने लगे थे.

---Advertisement---

पंकज कपूर ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड

काम को लेकर बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. थिएटर के अलावा वह टीवी शोज में भी नजर आए. उन्होंने 1980 से 90 के दशक में छोटे पर्दे पर कई शोज में काम किया. वह ऑफिस-ऑफिस, थोड़े दूर-थोड़े पास, करमचंद,जैसे शोज में नजर आए. उसके बाद उन्होंने 1982 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म ‘आरोहन’ से उन्होंने डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म गांधी, राख, मकबूल, जैसी कई फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने अपने करियर में कुल तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीते और एक फिल्म फेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया.

पंकज कपूर ने रचाई दो शादियां

वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. एक्टर ने 1979 में एक्ट्रेस और डांसर नीलिमा आजीम से शादी की थी. जिनसे उनका एक बेटा है शाहिद कपूर, जो कि बॉलीवुड का स्टार है. हालांकि दोनों 1984 में अलग हो गए थे. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की और इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटी सनाह कपूर है और दूसरा बेटा रुहान कपूर है.

---Advertisement---
First published on: May 29, 2026 10:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola