---विज्ञापन---
‘रामायण’ का ट्रेलर देख खुला रह गया पाकिस्तानियों का मुंह, बोले- रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते…
Pakistani Are Impressed Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, तब से ही चारों तरफ सिर्फ इसी की बातें हो रही हैं. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ये मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जोर-शोर से हो रही है. दरअसल, 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तान की अवाम इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रही है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
पाकिस्तानी को भाया 'रामायण' का ट्रेलर
फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने 'रामायण' के ट्रेलर की काफी तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.
पाकिस्तानी ऑडियंस के तौर पर...
माविया उमर फारूकी ने 'रामायण' ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए कहा, ' एक पाकिस्तानी ऑडियंस के तौर पर मैं कहूंगा कि 'रामायण' का ट्रेलर आ गया है. भारत और बॉलीवुड को इतना पैसा कहां से मिल रहा है? जरा सोचिए, फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये है और इससे पता चलता है कि फिल्म इतने बड़े पैमाने पर बनाई गई है. इसके VFX इतने महंगे हैं; VFX के लिए हॉलीवुड के लोगों को बुलाया गया है.
बहुत ही एक्साइटेड हूं...
माविया उमर फारूकी ने आगे कहा, 'यह भारतीय हिंदू धर्म का इतिहास है, लेकिन एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं कह रहा हूं, 'मैं ट्रेलर देखकर बहुत ही एक्साइटेड हो गई हूं.' मुझे नहीं लगता कि भारतीय इतिहास में कभी कोई ऐसी फिल्म बनी है जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये हो. इसमें से तो दो फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो जाएगी. देखकर लग भी रहा है कि क्या कैमरा इस्तेमाल किया है, इतना दीप ट्रेलर बनाया है.'
रावण बहुत ही खूंखार...
हालांकि, कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट्स में उन्हें सही किया और बताया कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है, न कि 1000 करोड़ रुपये है. एक दूसरे पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान ने भी 'रामायण' के ट्रेलर की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'रावण बहुत ही खूंखार लग रहा है. क्या जबरदस्त ट्रेलर है! एनिमेशन, सीजीआई और स्टंट्स में कमाल का काम किया गया है. सभी विज़ुअल्स शानदार हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.