Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पाकिस्तान में Netflix पर इन तीन भारतीय फिल्मों का कब्जा, दो हफ्तों से नंबर 1 बनी ये रोमांटिक ड्रामा

पाकिस्तान में भारत की ज्यादातर फिल्में बैन है. हालांकि ओटीटी पर कुछ ऐसी ही भारतीय फिल्में इन दिनों ट्रेंड कर रही हैं. इतना ही नहीं नंबर 1 पर भी भारतीय फिल्म का कब्जा है.

ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हालांकि हर कोई जानता है कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर ज्यादातर बैन लगा हुआ है. लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में तमाम फिल्में देखी जाती हैं. इन दिनों कुछ ऐसी ही भारतीय फिल्में है, जो कि पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं. तीन भारतीय फिल्मों ने टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई हुई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

'मैं वापस आऊंगा

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर एक भारतीय फिल्म ने कब्जा किया है और वो कोई और नहीं बल्कि इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' है. जो कि सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हुई थी और ये 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह अहम रोल में नजर आए थे. ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान पनपी एक लव स्टोरी के बारे में है. ये फिल्म दो हफ्ते से पाकिस्तान में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है.

---Advertisement---

'कॉकटेल 2'

लिस्ट में दूसरा नाम 'कॉकटेल 2' का है. जो कि सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी पाकिस्तान में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लगातार टॉप 10 की ट्रेडिंग लिस्ट में बनी है. यह तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आई हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है.

'इक्का'

वहीं, लिस्ट में आखिरी नाम भारतीय फिल्म 'इक्का' का है. ये फिल्म 6 हफ्तों से पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये पाकिस्तान में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा नजर आई हैं. ये एक कोर्ट रूम ड्रामा है.

---Advertisement---

'द लास्ट हाउस'

इन सभी के अलावा पाकिस्तान में तमाम अन्य और फिल्में है, जो कि ट्रेंड कर रही हैं. ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'द लास्ट हाउस' है. ये एक हॉरर साइंस फिक्शन फिल्म है. जो कि महज 1 घंटे 52 मिनट की है. फिल्म की कहानी एक परिवार के बारे में है.

नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही ये फिल्में

वहीं, लिस्ट में अन्य नाम कुछ इस तरह से हैं. नंबर 1 पर मैं वापस आऊंगा, दूसरे नंबर पर द लास्ट हाउस, तीसरे नंबर पर कॉकटेल 2, चौथे नंबर पर ड्रॉप, पांचवें नंबर पर एक्सटिंक्शन, छठे नंबर पर स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम, सातवें पर द कॉल, आठवें पर इक्का, नौवें पर स्पाइडर मैन होमकमिंग और 10वें पर 72 ऑवर्स है.

---Advertisement---
First published on: Aug 24, 2026 11:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola