---विज्ञापन---
OTT Release This Week: 25 से 31 मई के बीच ओटीटी पर आएगी एंटरटेनमेंट की बाढ़, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज
ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, 25 से 31 मई के बीच में भी कई मूवीज और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते ये मूवीज और सीरीज देखने को मिलेंगी. जिसमें से एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी से भरपूर कहानियां होंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
जेटली
'जेटली' एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो कि सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी. वहीं, अब यह फिल्म 25 मई को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी की कहानी वेद नाम के एक शख्स के बारे में है, जो अपना पास्ट छोड़कर आगे बढ़ता है. लेकिन वह कोच्चि जाने के लिए एक फ्लाइट लेता है. जहां पर तमाम घटनाएं घटती हैं.
स्पाइडर नोयर सीजन 1
लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेब सीरीज 'स्पाइडर नोयर सीजन 1' है. यह एक सुपरहीरो एक्शन ड्रामा सीरीज है, जो कि अमेजॉन प्राइ वीडियो पर 27 मई को रिलीज होगी. इसकी कहानी 1930 पर बेस्ड है और इसमें बेल रेली के बारे में दिखाया गया है, जो कि एक सुपर हीरो है.
ब्रदर्स एंड सिस्टर्स
'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स' एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जो कि 27 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. यह एक तमिल सीरीज है, जिसमें चार भाई बहनों और उनके पेरेंट्स के बारे में दिखाया जाएगा.
कारा
'कारा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. जो कि नेटफ्लिक्स पर 28 मई को दस्तक देगी. धनुष स्टारर यह फिल्म 1991 में हुए गल्फ वॉर के बारे में है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दिखाई जाएगी.
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' एक कोर्ट रूम ड्रामा है और यह 29 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक महिला के बारे में जिसकी जमीन पर कुछ अमीर लोगों ने कब्जा किया होता है और उसी पर कोर्ट में केस चलता है.
कजिन्स और कल्याणम
'कजिन्स और कल्याणम' एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जो कि 29 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. सीरीज में 6 कजिन्स की कहानी के बारे में दिखाया गया है.
ए गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2
'ए गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2' एक क्राइम ड्रामा सीरीज है और यह 27 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी कहानी होली जैक्सन की नोवल गुड गर्ल, बैड ब्लड पर आधारित है.