---विज्ञापन---
‘मैंने अपने बच्चे…’ पति ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं सीमा कपूर, सालों बाद सुनाया अपना दुखड़ा
Om Puri First Wife Seema Kapoor Reveal: बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार दिवंगत एक्टर अपनी पहली पत्नी और फिल्ममेकर सीमा कपूर की वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, सीमा कपूर ने हाल ही में अपने पूर्व पति ओम पुरी के अफेयर का किस्सा बताया. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उस दौरान उनकी हालत क्या थी और वो किस दर्द से गुजर रही थीं. सीमा ने ये भी बताया कि ओम पुरी के साथ उनके रिश्ते का अंत काफी कड़वाहट ज्यादा से भरा था. चलिए जानते हैं कि सीमा कपूर ने और क्या कुछ बताया है.
ओम पुरी के साथ तलाक...
हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में सीमा कपूर ने ओम पुरी के साथ हुए तलाक पर बात करते हुए कहा, 'जब ओम पुरी साहब से रिश्ते खराब हुए और उनकी जिंदगी में कोई और आ गया, तब मैं गर्भवती थी. मैं अपनी मां के साथ रहने के लिए राजस्थान चली गई.'
कानूनी लड़ाई लड़ना...
सीमा कपूर ने आगे कहा, 'हर कोई, खासकर अन्नू कपूर भाई, इस मामले में दखल देना चाहता था क्योंकि वे मुझसे बहुत प्यार करते थे और मुझे दुखी नहीं देख सकते थे. वे कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते थे, लेकिन मैं किसी भी तरह का झगड़ा नहीं चाहती थी. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारा रिश्ता सच में खत्म हो जाएगा.'
मैंने अपने बच्चे को खो...
सीमा कपूर ने आगे बताया, 'दुर्भाग्यवश, मैंने अपने बच्चे को खो दिया. वह बच्चा मेरे लिए बहुत अनमोल था, खासकर इसलिए क्योंकि ओम पुरी साहब वापस नहीं आने वाले थे और मेरा दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं था. वह बच्चा मेरे लिए सब कुछ था, और वो चला गया.'
बच्चे को लेटर लिखा...
सीमा कपूर ने आगे लिखा, 'मैं अपना दर्द किसी के साथ बांटना चाहती थी, लेकिन नहीं बांट सकी क्योंकि मेरे परिवार के सभी लोग, मेरी मां और भाई सभी उतने ही दुखी थे, इसलिए मैंने बच्चे को लेटर लिखना शुरू किया. जब दर्द असहनीय हो गया, तब मुझे एहसास हुआ कि उस दर्द को कागज पर उतारना जरूरी है. मेरे अंदर दर्द का ज्वालामुखी फूट रहा था. बच्चे के जाने के बाद ओम पुरी ने एक सचिव के जरिए मुआवजे के तौर पर 25,000 रुपये भेजे, लेकिन पैसे लेने से मना कर दिया.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.