---विज्ञापन---
Divyanka और Vivek ही नहीं, ये सेलेब्स भी हैं जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स, लिस्ट में शामिल नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 26 मई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह खुशी शेयर करते हुए बताया कि वह दो बेटों के पेरेंट्स बन गए हैं. वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि जुड़वा बच्चों के माता-पिता है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.
फराह खान
बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान तीन बच्चों की मां है. उन्होंने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें से दो बेटियां है और एक बेटा है. बेटियों का नाम डीवा, आन्या और बेटे का नाम सीजार है.
संजय दत्त
लिस्ट में एक्टर संजय दत्त का नाम भी शामिल है. एक्टर के दो जुड़वा बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटी इकरा है और बेटे का नाम शहरान है.
प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और जेने गुडइनफ ने भी सरोगेसी के जरिए 2021 में अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था. कपल का एक बेटा है जिसका नाम जय है और बेटी का नाम जिया है.
सनी लियोनी
लिस्ट में एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम भी शामिल है. जिन्होंने अपनी बेटी को गोद लिया था और उसके बाद सरोगेसी के जरिए वह दो बेटों की मां बनी थीं.
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. उनका अपने पति पीटर हाग के साथ तलाक को लेकर खबरों में छाई हैं. कपल ने 2011 में शादी की थी और कपल के तीन बच्चे हैं. एक्ट्रेस पहली बार साल 2012 में मां बनी थीं और तब उनके जुड़वां बच्चे हुए थे, जिसमें से दोनों बेटे हैं और उनका नाम बेटों विंस्टन और विराज है. एक्ट्रेस ने 2017 में भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था,जिसमें से एक आर्थर और दूसरा शमशेर था. हालांकि हार्ट प्रॉब्लम के कारण शमशेर का निधन हो गया था.