---विज्ञापन---
Vicky Kaushal की Chhaava में अक्षय खन्ना नहीं ये स्टार बनने वाला था औरंगजेब, लेकिन इस कारण ठुकराया रोल, बोले- ‘मैं हिंदू मुस्लिम के…’
विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का रोल अदा किया था और फिल्म में रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के रोल में नजर आईं थी. इसके अलावा मूवी में अक्षय खन्ना दिखाई दिए थे, जिन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया था. अक्षय खन्ना का यह रोल जबरदस्त हिट रहा था. हालांकि यह रोल सबसे पहले अक्षय खन्ना को नहीं बल्कि किसी दूसरे एक्टर को ऑफर हुआ था, जिसको लेकर हाल ही में उस एक्टर ने खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने इस किरदार को क्यों ठुकरा दिया था.
छावा छोड़ने का रणदीप ने बताया कारण
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रणदीप हुड्डा की, जिन्हें छावा फिल्म के किरदार औरंगजेब का रोल ऑफर किया था. जूम से बात करते हुए उन्होंने खुद बताया कि औरंगजेब के रोल के लिए उन्हें संपर्क किया गया था. हालांकि उन्होंने कई कारणों से इस रोल को ठुकरा दिया था.
इस कारण रणदीप ने छोड़ी छावा
रणदीप ने बताया कि, " मैं आईपी कोर्ट केस के एक मामले से गुजर रहा था और पूरी कहानी में हिंदू मुस्लिम का मुद्दा बहुत ज्यादा था, जिसे मैं नहीं उठाना चाहता था. इसलिए जब यह फिल्म (Eetha)मेरे हाथ लगी, तो मुझे यह पसंद आई." एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी मानसिक और इमोशनल स्थिति के कारण इस रोल को ठुकरा दिया था. उन्हें फिल्म के लिए छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर की शूटिंग पूरी करने के बाद कांटेक्ट किया था.
पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं रणदीप
बता दें कि इन दिनों रणदीप हुड्डा अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने 10 मार्च को अपनी बेटी न्योमिका का स्वागत किया था. जिसके बाद से कपल बच्ची के पालन पोषण में व्यस्त हैं और उसके साथ समय बिता रहे हैं.
जल्द इस फिल्म में दिखेंगे रणदीप हुड्डा
काम को लेकर बात करें तो रणदीप हुड्डा हाल ही में वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 में नजर आए हैं. जिसका प्रीमियर 15 मई को जियो हॉटस्टार पर हुआ है. इसके बाद वह फिल्म ईथा में दिखाई देंगे.
छावा ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन
वहीं, छावा को लेकर बात करें तो यह साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इतना ही नहीं इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी तमाम रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म ने दुनिया भर में 827.06 करोड़ का कलेक्शन किया था.