Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Google Search Trend: Priyanka Chopra को पछाड़ Google पर नंबर 1 बनी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, की गई सबसे ज्यादा सर्च

---विज्ञापन---

Google Search Ranking: प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाई है. हालांकि, इन दिनों एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं. इतना ही नहीं, इस एक्ट्रेस ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार बनकर प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं यह अभिनेत्री.

अपने डांस मूव्स के लिए फेमस है ये हसीना

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वह अपने शानदार डांस मूव्स के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट डांस नंबर्स दिए हैं और दर्शक उनके डांस के साथ-साथ उनके ग्लैमरस अंदाज के भी दीवाने हैं.

---Advertisement---

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं नोरा

दरअसल, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि नोरा फतेही हैं. नोरा आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुकी हैं. वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार बन गई हैं. 12 जून को FIFA World Cup 2026 के उद्घाटन समारोह में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद लोगों ने उनके गानों, फिल्मों और पर्सनल लाइफ के बारे में इंटरनेट पर जमकर सर्च किया.

फीफा वर्ल्डकप 2026 में नोरा ने दी शानदार परफॉर्मेंस

बता दें कि नोरा फतेही ने हाल ही में FIFA World Cup 2026 के उद्घाटन समारोह में दमदार परफॉर्मेंस दी. इसके बाद वह दुनियाभर के दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गईं. लोग उनके FIFA सॉन्ग 'Siir Siir' को भी खूब पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक जमकर सर्च किया गया है.

---Advertisement---

प्रियंका-आलिया को पछाड़ नोरा बनीं नंबर 1

गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, नोरा फतेही हाल के दिनों में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 जून 2026 को FIFA World Cup 2026 के उद्घाटन समारोह में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

नोरा फतेही ने कहा लोगों को शुक्रिया

दुनियाभर से मिले प्यार को लेकर नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, "मैं यह खुशी आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं. कितना जादुई पल है! इस सबको महसूस करने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए. मेरा यह सफर एक ज़बरदस्त रोलर-कोस्टर राइड जैसा रहा है. मैं भारत, मोरक्को और कनाडा का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे वह कलाकार और इंसान बनाया, जो मैं आज हूं. कनाडा ने मुझे आधार दिया, मोरक्को ने मुझे जड़ें दीं और भारत ने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए. मेरे लिए यह बेहद गर्व की बात है कि मुझे दो बार FIFA World Cup में परफॉर्म करने का मौका मिला. मैं उन सभी लोगों की दिल से आभारी हूं जिन्होंने मेरे सफर और इस खास पल को लेकर पोस्ट किया, मेरा साथ दिया और मुझे इतना प्यार दिया."

---Advertisement---
First published on: Jun 20, 2026 08:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola