---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, कहानी है काफी दमदार
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं लेकिन इस बार एक ऐसी फिल्म आई है, जिसने रिलीज होते ही नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित की नई फिल्म की, जिसमें वह अपनी बेटियों के साथ मिलकर कुछ ऐसा कर बैठती हैं जो पूरे मोहल्ले में सनसनी मचा देता है.
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 का कब्जा
4 जून को रिलीज होते ही माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां-बहन' नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसने साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'कारा' और सैफ अली खान की 'कर्तव्य' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
माधुरी दीक्षित का दमदार रोल
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में 'रेखा' नाम की एक मां का किरदार निभाया है. दर्शक उनके इस नए अवतार और कॉमिक टाइमिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं.
शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में माधुरी की बेटियों का रोल 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी (जया) और सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा (सुषमा) ने निभाया है. इनके अलावा एक्टर रवि किशन माधुरी के पड़ोसी के रूप में एक बेहद मजेदार भूमिका में नजर आए हैं.
कॉमेडी और थ्रिलर का तड़का
फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. कहानी एक ऐसी मां और दो बेटियों की है जो अक्सर कोई न कोई 'कांड' करती रहती हैं, लेकिन कहानी में असली रोमांच तब आता है जब उनके घर में पड़ोसी (रवि किशन) की लाश मिलती है.
परफेक्ट रनटाइम
यह फिल्म कुल 127 मिनट यानी 2 घंटे 7 मिनट की है. सस्पेंस और हल्के-फुल्के मजाक से भरपूर यह फिल्म उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो वीकेंड पर कुछ मजेदार और रोमांचक देखना चाहते हैं.