Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद 2 घंटा 19 मिनट की इस फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जीते हैं 5 ऑस्कर, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

---विज्ञापन---

5 Oscar Winning Movie: नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 19 मिनट एक ऐसी फिल्म गदर काट रही है, जिसने दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा है, इस फिल्म को एक-दो नहीं बल्कि कई कैटेगरी में 154 अवॉर्ड मिल चुके हैं, फिल्म की कहानी से लेकर मूवी की स्टरकास्ट तक बेहद खास है. जिसे IMDb की तगड़ी रेटिंग मिली है. तो अगर आप भी एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो शुरू से लेकर अंत तक आपको स्क्रीन से बांधे रखे, तो ये फिल्म आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

कब रिलीज हुई थी मूवी?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो 'अनोरा' है, जो 2024 में रिलीज हुई थी. ये अमेरिकी डार्क कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा है जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया गया. फिल्म को फेमस फिल्ममेकर शॉन बेकर ने निर्देशित किया था. जिसे रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त प्यार मिला थी. इसीलिए फिल्म ने अपने नाम कई बड़े अवॉर्ड किए.

---Advertisement---

हैरान करने वाली कहानी

फिल्म की कहानी अनोरा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्ट्रिप क्लब में काम करती है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात एक अमीर लड़के से होती है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और जल्द ही वे शादी करने का फैसला कर लेते हैं. हालांकि, शादी के बाद कहानी ऐसा मोड़ लेती है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती.

फिल्ममेकर्स की झोली में आए कई अवॉर्ड

'अनोरा' को सिर्फ दर्शकों का प्यार ही नहीं मिला, बल्कि अवॉर्ड समारोहों में भी इसने शानदार प्रदर्शन किया. IMDb के मुताबिक, फिल्म ने कुल 154 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिनमें 5 प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड भी शामिल हैं. फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग जैसी बड़ी कैटेगरी में सम्मानित किया गया.

---Advertisement---

तगड़ी है फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में तकरीबन 59.3 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. फिल्म की स्टार कास्ट में मिकी मैडिसन, मार्क आइडेलश्टेन, कैरेन करागुलियन, वाचे टोवमास्यान, लिंडसे नॉर्मिंगटन और लूना सोफिया मिरांडा जैसे कलाकार हैं.

शानदार दिखा कलाकारों का काम

बहरहाल, फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीता है, और अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और चौंकाने वाले ट्विस्ट का तड़का हो, तो 'अनोरा' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola