Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बोल्ड सीन्स पर क्या था पिता का रिएक्शन? इस एक्ट्रेस ने खोले चौंकाने वाले राज

---विज्ञापन---

मनोरंजन जगत में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई ऐसे सीन्स दिए जन्हें ना तो वो करना चाहते थे, और न ही वो उनके परिवार को भाते थे, लेकिन करियर को ऊंचाइयां देने के लिए कभी-कभी अपने ही बनाए नियमों को भी ताक पर रखना पड़ता है, ऐसी ही एक हसीना है ये एक्ट्रेस जिसने हाल ही में अपने जीवन से जुड़े उन राज पर से पर्दा उठाया, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

कौन है वो हसीना

वेब शोज और बोल्ड किरदारों के लिए पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया इन दिनों अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. 'गंदी बात' और 'ब्लड मनी' जैसे शोज में नजर आ चुकीं नेहल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने परिवार, खासकर पिता के साथ अपने रिश्ते और बोल्ड सीन्स को लेकर खुलकर बातचीत की.

---Advertisement---

एक्ट्रेस का परिवार पर खुलासा

नेहल ने बताया कि उनका परिवार हमेशा उनके करियर को सपोर्ट करता रहा है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उनके माता-पिता ने आज तक उनके बोल्ड या इंटीमेट सीन्स नहीं देखे हैं. इसके बावजूद वे जानते हैं कि नेहल किस तरह के प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं और उन्होंने कभी उनके फैसलों का विरोध नहीं किया.

इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले पिता से कही थी ये बात

एक्ट्रेस ने कहा कि मुंबई आने और इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपने पिता से इस बारे में साफ-साफ बात की थी. नेहल के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता को पहले ही बता दिया था कि अभिनय की दुनिया में कई बार किसिंग या रोमांटिक सीन्स भी करने पड़ सकते हैं. ऐसे में उन्होंने पिता से पूछा था कि क्या उन्हें इससे कोई परेशानी होगी.

---Advertisement---

पिता का था ऐसा रिएक्शन

नेहल ने बताया कि उनके पिता ने इस पर ज्यादा रिएक्शन नहीं दिया और सहज तरीके से उनकी बात सुन ली. यही वजह रही कि उन्हें अपने करियर को लेकर कभी किसी तरह की झिझक महसूस नहीं हुई. एक्ट्रेस का कहना है कि वह अपने पिता के बेहद करीब हैं और दोनों के बीच दोस्त जैसा रिश्ता है.

बचपन से पिता के साथ मिलकर करती थीं ये काम

उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही वह अपने पिता के साथ हॉलीवुड फिल्में देखती रही हैं, इसलिए दोनों के बीच कई विषयों पर खुलकर बातचीत होती है. नेहल का मानना है कि परिवार का भरोसा और सपोर्ट ही उन्हें अपने फैसले कॉन्फिडेंस के साथ लेने की ताकत देता है.

---Advertisement---

अभिनय की दुनिया में बनाया नाम

आज नेहल सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रही हैं, बल्कि इंडस्ट्री में इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर रही हैं. इस भूमिका में वह कलाकारों के बीच इंटीमेट सीन्स को सुरक्षित और पेशेवर तरीके से फिल्माने में मदद करती हैं. वर्कफ्रंट के अलावा नेहल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और स्टाइलिश लुक्स अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. यही वजह है कि नेहल वडोलिया लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं.

First published on: Jun 11, 2026 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola