---विज्ञापन---
बॉलीवुड की इस सिंगर ने 4 साल की उम्र से जगराते में गाए गाने, 10 बाय 10 के कमरे में किया गुजारा, आज है 100 करोड़ की मालकिन
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर सिंगिंग इंडस्ट्री, हर कलाकार एक बेहतरीन मुकाम पर पहुंचने के लिए स्ट्रगल करता है. हालांकि कई बार कुछ कलाकारों के लिए ये चीजें बचपन से ही मुश्किल होती हैं. वैसे ही आज हम एक ऐसी सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया और लंबा सफर तय कर आज वह बॉलीवुड की टॉप सिंगर में गिनी जाती है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नेहा कक्कड़ बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेहा कक्कड़ की. जो आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. सिंगर का जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश में हुआ था. नेहा एक गरीब परिवार में तीन भाई बहनों के बीच जन्मी. नेहा परिवार में सबसे छोटी हैं. इतना ही नहीं वह अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में एक 10 बाय 10 किराए के कमरे में रहते थे. यहां तक कि उनके घर में कोई किचन तक नहीं था. पूरा परिवार एक ही कमरे में रहता था. वहीं, एक वक्त के बाद सिंगर के पिता कमाई के लिए दिल्ली चले गए. जहां उन्होंने पहुंचकर समोसे स्कूल और कॉलेज के आगे समोसे की रेहड़ी चलाना शुरू कर दिया.
नेहा कक्कड़ ने जगराते में गाए गाने
परिवार का गुजारा मुश्किल से होता था, जिसके बाद नेहा की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने जगरात में गाना शुरू कर दिया. हर जगराते के उन्हें 500 रुपये तक मिलने लगे और घर के हालात सुधरने लगे. इतना ही नहीं नेहा ने भी परिवार के साथ मिलकर जगरातों में गाने गाए. वहीं, जब नेहा सिर्फ 5 साल की थी तो उन्होंने एक म्यूजिकल कंपटीशन में हिस्सा लिया था और उन्होंने 16-17 साल के उम्र के बच्चों को हराकर इसमें जीत हासिल की थी.
नेहा कक्कड़ को ऐसे मिला फिल्मों में गाने का मौका
वहीं, नेहा जब सिर्फ 16 साल की थी, तो वह भाई टोनी के साथ म्यूजिक में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंच गईं. इसके बाद वह इंडियन आइडल सीजन 2 के लिए सिलेक्ट हुईं. इस शो के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली. नेहा ने साल 2009 में आए टीवी शो 'ना आना इस देश लाडो' के लिए गाना गाया था और इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था. नेहा को साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल से पहचान हासिल हुई. इस फिल्म में उन्होंने सेकेंड हैंड जवानी गाना गाया था, जो कि जबरदस्त हिट रहा था और यह काफी पॉपुलर हुआ था. इसके बाद नेहा ने अपने करियर में तमाम गाने गाए. वह कोका कोला, गर्मी, लंदन ठुमकदा, मैं तेरा बॉयफ्रेंड, काला चश्मा जैसे गाने गाए.
हिमांश से ब्रेकप के बाद नेहा ने रचाई थी रोहनप्रीत से शादी
नेहा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो साल 2014 में वह एक्टर हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों की मुलाकात फिल्म यारियां की शूटिंग के दौरान हुई थीं. दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2018 में रियलिटी शो इंडियन आइडल में ऑफिशियल किया था. हालांकि 3 महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था और नेहा इससे टूट गई थीं. इतना ही नहीं उन्होंने डिप्रेशन को लेकर भी बात की थी. वहीं, साल 2020 में बाद में नेहा ने रोहनप्रीत से शादी की. कपल की शादी को करीब 5 साल से ऊपर का समय हो चुका है.
नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ
वहीं, नेहा की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 105 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. वह बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं और एक गाने के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. साथ ही लाइव परफॉर्मेंस के लिए वह 20 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. इन सभी के अलावा नेहा के पास मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. वह महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं. उनके पास ऑडी क्यू7 (Audi Q7), मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350 (Mercedes-Benz GLS 350), और बीएमडब्ल्यू (BMW) जैसी शानदार गाड़ियां हैं.