---विज्ञापन---
‘अमिताभ बच्चन ने अंतिम संस्कार पर फोन तक नहीं किया …’ सालों बाद एक्टर की बेटी ने खोला मुंह
Mukri Daughter Shocking Reveals: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर मुकरी अब हमारे बीच नहीं हैं. मुकरी का साल 2000 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वो एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर और नरगिस दत्त जैसे कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम किया था. बड़े पर्दे मुकरी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म 'शराबी' में अमिताभ ने 'मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी' वाला डायलॉग भी मुकरी के लिए ही कहा था. अब मुकरी के निधन के सालों बाद उनकी बेटी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
अमिताभ बच्चन ने अंतिम संस्कार...
विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर मुकरी की बेटी नसीम मुकरी ने बताया कि साल 2000 में उनके पिता का निधन हुआ था. उनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन न तो उनके अंतिम दर्शन में आए और ना ही उन्होंने मुकरी के परिवार को फोन किया.
फिल्म इंडस्ट्री की दोस्ती...
नसीम मुकरी ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री की दोस्ती अक्सर फिल्मों तक ही सीमित रहती है. जब तक बड़े पर्दे पर दो एक्टर्स की जोड़ी हिट रहती है, तब तक ही उनकी दोस्ती भी जिगरी रहती हैं. लेकिन जैसे ही साथ में काम करना खत्म होता है, सब बदल जाता है. फिर लोग कहते हैं भाई आप कौन?'
अंतिम संस्कार पर फोन तक...
इंटरव्यू में जब नसीम मुकरी से पूछा गया कि क्या उनके पिता के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन पहुंचे थे, इस पर उन्होंने साफ जवाब देते हुए कहा 'नहीं.'नसीम ने बताया कि जया बच्चन भी उनके पिता की अच्छी दोस्त थीं. लेकिन उनके निधन के बाद जया बच्चन और अमिताभ बच्चन में से कोई भी उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा. और न ही उन्होंने फोन कर हालचाल पूछा.
बच्चों की तरह रो रहे थे ऋषि कपूर
नसीम ने आगे कहा, 'ऋषि कपूर को रात करीब 2 बजे टीवी पर पापा (मुकरी) के निधन की खबर मिली थी. सुबह 7 बजे हमारे घर की घंटी बजी. दरवाजा खोला तो सामने ऋषि कपूर खड़े और वो बच्चों की तरह रो रहे थे. पापा ने उनके साथ बहुत काम किया था, इसलिए वो उनके निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.