---विज्ञापन---
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने शेयर की सगाई की अनदेखी फोटोज, मंगेतर माइल्स मंट्जारिस संग दिए रोमांटिक पोज
बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने जून में अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मंट्जारिस से सगाई की थी. अब दोनों की सगाई की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं. दिशानी ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और सेलेब्स उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
दिशानी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
21 जुलाई की सुबह दिशानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में वह अपने मंगेतर माइल्स मंट्जारिस का हाथ थामे चर्च की ओर जाती नजर आ रही हैं, वहीं, अन्य तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
दिशानी ने सगाई में पहना सफेद गाउन
अपनी सगाई के लिए दिशानी ने सफेद सैटिन सिल्क का बैकलेस गाउन चुना था. उन्होंने बाल खुले रखे थे और हल्का मेकअप किया था. सादगी भरे इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं.
बेहद हैंडसम लगे माइल्स
वहीं, माइल्स मंट्जारिस ने काले रंग का सूट और ब्लैक बो-टाई पहनी थी. इस लुक में वह भी काफी डैशिंग नजर आए.
दिशानी ने कही दिल की बात
तस्वीरें शेयर करते हुए दिशानी ने कैप्शन में लिखा, "मैंने कायनात से तुम्हारे जैसे इंसान की दुआ मांगी थी. लेकिन जो मुझे मिला, वह मेरी कल्पना से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत था. मैं तुमसे शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी."
जून में दिशानी ने अनाउंस की थी सगाई
बता दें कि 15 जून को दिशानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी सगाई का ऐलान किया था. उस दौरान वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "06.12.2026... मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला." बता दें मिथुन चक्रवर्ती के कुल चार बच्चे हैं, जिनमें दिशानी उनकी गोद ली हुई बेटी हैं. उनके अन्य बच्चों के नाम मिमोह, उश्मेय और नमाशी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.