Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे साथ रहो मालामाल कर दूंगा…’, जब 70 साल के प्रोड्यूसर से बच कर भागी ये एक्ट्रेस, खून के आंसू रोने पर हुईं मजबूर

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के हमने कई किस्से सुने हैं, लेकिन हाल ही में 'मिर्जापुर' सीरीज की फेमस एक्ट्रेस ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, उनके साथ शुरुआती दौर में जो हुआ वह किसी की भी रुह कंपा देगा.

Anangsha Biswas Casting Couch: वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में जरीना का किरदार निभाकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने अपने स्ट्रगल के दिनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह नई-नई फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं, तब करीब 70 साल के एक प्रोड्यूसर ने उन्हें ऐसा ऑफर दिया था, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई थीं.  

इंडस्ट्री के काले सच की खोली पोल!

अनंग्शा ने शुभोजीत घोष के साथ बातचीत में बताया कि उस समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. इसी दौरान एक उम्रदराज प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने साथ रहने का ऑफर दिया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस शख्स ने उनसे कहा था कि वह उनके घर और गाड़ी का इंतजाम कर सकता है, लेकिन इसके बदले उन्हें करीब एक साल उसके साथ रहना होगा.

---Advertisement---

प्रोड्यूसर ने दिया था ऐसा ऑफर

अनंग्शा के मुताबिक, उस प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म में काम दिलाने और खुद फिल्म प्रोड्यूस करने का भरोसा भी दिया था. वह शख्स खुद को एक तरह के शुगर डैडी के तौर पर पेश कर रहा था. अनंग्शा ने बताया कि वह उस समय इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं और उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा.

फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उस शख्स की बातों को सुनकर खुद को संभाला और वहां से निकलने के लिए कहा कि वह अभी आती हैं. इसके बाद वह तुरंत वहां से चली गईं. घर पहुंचने के बाद वह काफी रोई थीं. हालांकि इस पूरी बातचीत में उन्होंने उस प्रोड्यूसर का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर बताया कि वो एक फेमस प्रोड्यूसर हैं, जो इंडस्ट्री में अभी भी एक्टिव हैं.

---Advertisement---

परिवार को नहीं बताई थी पूरी बात

अनंग्शा ने बताया कि उनके परिवार वाले उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. उस समय उन्होंने घर पर इस घटना के बारे में नहीं बताया, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उनके पिता को सब कुछ पता चल गया तो वह उन्हें इंडस्ट्री छोड़कर वापस घर आने के लिए कहेंगे.

अनंग्शा का इंडस्ट्री में स्ट्रगल

अनंग्शा ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था और वह किसी भी कीमत पर अपने सपने को छोड़ना नहीं चाहती थीं.

---Advertisement---

'मिर्जापुर' से मिली पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनंग्शा बिस्वास को सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में जरीना के किरदार से मिली. इस भूमिका के बाद वह काफी चर्चा में आईं और सोशल मीडिया पर भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी. हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया कि इस पहचान के साथ उन्हें कई भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज भी मिलने लगे थे.

First published on: Aug 24, 2026 12:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola