Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Film: ‘Dhurandhar’ और ‘Border 2’ को जाओगे भूल… थिएटर में आते ही ऐसे गर्दा उड़ाएंगे कालीन भैया, इस खूबसूरत हसीना ने दिया हिंट

---विज्ञापन---

मिर्जापुर के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और क्या होगी कि कालीन भैया और गुड्डू पंडित अब आपके मोबाइल की छोटी स्क्रीन से निकलकर सीधे सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं. ओटीटी की सबसे सफल सीरीज में से एक, 'मिर्जापुर' अब एक फुल-लेंथ फीचर फिल्म के रूप में तब्दील होने जा रही है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. ओटीटी पर सालों राज करने के बाद, अब मिर्जापुर की गद्दी का असली फैसला थिएटर की सीटी और तालियों के बीच होगा.

'मिर्जापुर द फिल्म' की रिलीज डेट जारी- मेकर्स ने एक धांसू पोस्टर के साथ फिल्म का ऐलान कर दिया है. वहीं अभ फिल्म रिलीज की तारीख स्पष्ट कर दी है. बता दें कि फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. जहां फिल्म में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु) को एक साथ देखकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर होगा.

---Advertisement---

सोनल चौहान का पोस्ट- एक्ट्रेस सोनल चौहान ने शूटिंग पूरी होने के बाद एक कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"शूटिंग पूरी हुई. मैंने अब तक के सबसे पोजिटिव लोगों के साथ काम किया और मुझे बेहद शानदार समय बिताने का मौका मिला. इस मस्ती भरे माहौल की बहुत याद आएगी, लेकिन मैं आप सभी को मिर्जापुर फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं."

ओटीटी नहीं, अब सिनेमाघरों में मचेगा भौकाल- अभी तक ऑडियंस ने मिर्जापुर के तीनों सीजन अपने कमरों में बैठकर देखे हैं, लेकिन फिल्म के लिए आपको टिकट खिड़की पर लाइन लगानी होगी. मेकर्स इसे एक बड़े 'सिनेमैटिक एक्सपीरियंस' के तौर पर पेश कर रहे हैं. बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का वही खौफ, एक्शन और भारी-भरकम डायलॉग्स देखना एक अलग ही लेवल का मजा देने वाला है.

---Advertisement---

ओटीटी के 3 पार्ट्स ने मचाया था तहलका- मिर्जापुर के पहले तीन सीजन ने ओटीटी की दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह सफर साल-दर-साल और बड़ा होता गया. चाहे कालीन भैया का शांत अंदाज हो या गुड्डू पंडित का गुस्सा, हर किरदार लोगों के दिलों में बस गया. इसी जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए मेकर्स ने इसे थिएटर में उतारने का रिस्क लिया है.

क्या 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' जैसा होगा धमाका?- सिनेमाघरों में आने वाली बड़ी फिल्मों जैसे 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' को लेकर जो माहौल बना हुआ है, क्या मिर्जापुर उसे टक्कर दे पाएगी? फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि मिर्जापुर की अपनी एक अलग 'कल्ट फैन फॉलोइंग' है. अगर फिल्म की कहानी में वही दम रहा, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पानी पिला सकती है.

---Advertisement---
First published on: Feb 05, 2026 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola