Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अब सिनेमाघरों में दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल, फिल्म आने से पहले जान लें ‘मिर्जापुर’ की ये 5 खूबियां

Mirzapur The Film: क्राइम और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म में रूप में सिनेमाघरों में आने वाली है. मेकर्स इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ को सिनेमघरों में देखने को हर कोई बेताब है. मेकर्स इस ऐलान के बाद से ही इसे लेकर फैंस उत्सुक हो रहे हैं. आइए आज इस फिल्म के बारे में आपको यहां सबकुछ बताते हैं.

Mirzapur The Film: क्राइम और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म में रूप में सिनेमाघरों में आने वाली है. मेकर्स इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ को सिनेमघरों में देखने को हर कोई बेताब है. मेकर्स इस ऐलान के बाद से ही इसे लेकर फैंस उत्सुक हो रहे हैं. आइए आज इस फिल्म के बारे में आपको यहां सबकुछ बताते हैं.

‘मिर्जापुर' वेब सीरीज अब फिल्म में तब्दील हो चुकी है. जल्द ही ये सिनेमाघरों में आपको देखने को मिलेगी. ये फिल्म दर्शकों को लिए काफी खास होने वाली है, क्योंकि इसकी कहानी प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर यूनिवर्स के इर्द-गिर्द की होगी. इससे दर्शकों का क्रेज इसके लिए और भी बढ़ गया है.

---Advertisement---

इस फिल्म को ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ नाम दिया गया है, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया किया. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. 4 सितंबर 2026 को ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वेब सीरीज के रूप में दर्शकों ने मिर्जापुर की कहानी खूब पसंद की थी. ऐसे में इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है. फैंस बड़े पर्दे पर पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया के रोल को देखने को बेताब हैं. बड़े स्क्रीन पर इन किरदारों का अनुभव काफी खास होने वाला है.

---Advertisement---

इसके अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे शानदार कलाकारों की टोली नजर आएगी.

मिर्जापुर इंडिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर वेब सीरीज में से एक रही है. ऐसे में इसके फिल्मी वर्जन ने मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है. फिल्म के किरदारों का जादू आज भी दर्शकों के दिल में देखने को मिलता है. इससे फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हो गए हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 05, 2026 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola