---विज्ञापन---
‘राजा शिवाजी’ से ‘जन नायकन’ तक, मई में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में
अप्रैल महीना लगभग समाप्त होने वाला है और मई में सिनेमाघरों में तमाम फिल्में रिलीज होने वाली है. मई में राजा शिवाजी से लेकर थलापति विजय की जन नायकन तक मई में दस्तक देगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौन कौन सी फिल्में रिलीज होंगी.
राजा शिवाजी-एक दिन
रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' एक ऐतिहासिक ड्रामा है. इस फिल्म में रितेश के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. यह मूवी सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी. इस मूवी के साथ जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'एक दिन' भी 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' एक पौराणिक कथा है. इस सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, संस्कृति जयाना, निवासिनी कृष्णन जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
आखिरी सवाल-दादी की शादी
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस मूवी के साथ 'दादी की शादी', जिसमें नीतू कपूर और कपिल शर्मा नजर आएंगे, वो भी रिलीज होगी.
जन नायकन
इसके अलावा थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन, जिसको लेकर बीते कई महीनों से विवाद चल रहा था. उसकी भी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है और यह सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी.
पति पत्नी और वो दो
15 मई को फिल्म पति पत्नी और वो दो रिलीज होगी. इस मूवी में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान नजर आएंगी.
चांद मेरा दिल-है जवानी तो इश्क होना
वहीं, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ वरुण धवन स्टारर मूवी 'है जवानी तो इश्क होना' है भी दस्तक देगी.