Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे मम्मी-पापा ने कहा, हर हाल में…’ मानुषी छिल्लर का छलका दर्द, NEET 2015 पेपर लीक ने कर दी थी ऐसी हालत

---विज्ञापन---

Manushi Chhillar Shocking Reveal on NEET 2015 Paper Leak: पिछले दिनों पूरे देश में NEET 2026 पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने छात्रों को सपोर्ट करते हुए बताया था कि साल 2015 में भी NEET का पेपर का लीक हुआ था, उस समय भी उन्हें दो बार NEET का एग्जाम देना पड़ा था. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे बाद ये प्रदर्शन खत्म हो गया है. अब मानुषी ने NEET 2015 पेपर लीक के दौरान अपनी हालत के बारे में बताया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

मेरा खुद का एक्सपीरियंस...

सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर पहुंची मानुषी से जब से पूछा गया कि उन्हें NEET 2015 के पेपर लीक और दोबारा एग्जाम देने बारे में पता चला, तो उन्हें कैसा लगा. इसके जवाब मानुषी ने कहा, 'इसके दो पहलू हैं, एक तो मेरा खुद का एक्सपीरियंस है और दूसरा देश के ज्यादातर स्टूटेंड की सच्चाई.

---Advertisement---

मैं मैंटली इसके लिए...

मानुषी ने आगे कहा, 'मेरे मम्मी-पापा भी सालों पहले इसी दौर से गुजरे थे. इसलिए मैं मैंटली इसके लिए तैयार थी. लेकिन फिर भी यह बेहद मुश्किल था क्योंकि मुझे उन सभी चीजों का छोड़ना पड़ा जिनसे मुझे खुशी मिलती थी. मुझे इस एंट्रेंस एग्जाम पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए एक साल तक सिर्फ पढ़ाई करनी पड़ी थी. ये मेरे सबसे मुश्किल दौर में से एक था.'

महीनों की तैयारी के बाद...

मानुषी ने आगे कहा, 'जब आपको बताया जाता है कि महीनों की तैयारी के बाद आपको अगले 45 दिनों तक और तैयारी करनी है. जिसे सुनने के बाद आप सोचने लगते हैं कि क्या सच में आपके अंदर और क्षमता बची है क्या? लेकिन मैं यह भी मानती हूं कि ये मेरा सौभाग्य था कि मुझें से एक खास सपोर्ट मिला था, जो मेरे मम्मी-पापा हैं.'

---Advertisement---

मेरा मैंटल हेल्थ...

मानुषी ने आगे कहा, ' मेरे मम्मी-पापा ने एक बात पर जोर देते हुए कही थी, उन्होंने कहा था कि हर हाल में हर रोज मुझे एक घंटा एक्साइज करनी है. चाहे वह बास्केटबॉल हो या जिम जाना, इससे मुझे अपनी फिलिंग को एक्सप्रेस करने का एक जरिया मिला. जिसके कारण एग्जाम के माहौल से बाहर के लोगों से जुड़े रहने में मदद मिली और मेरा मैंटल हेल्थ सेफ रहा. मेरे कई साथियों को यह सुविधा नहीं मिली.  

First published on: Jul 31, 2026 10:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola