---विज्ञापन---
‘मैं उन्हें राष्ट्र विरोधी…’ सीजेपी विरोध प्रदर्शन को ये क्या बोल गए मनोज मुंतशिर? कहा- ‘मैं तो…’
Manoj Muntashir On Jantar Mantar Protest: पूरा देश इस समय NEET परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में एक हो गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने सपोर्ट किया है. शबाना आजमी और प्रकाश झा जैसे दिग्गज एक्टर्स ने 20 जुलाई को हुए 'चलो संसद' में भी भाग लिया. इसके अलावा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, अनुपम खेर, रफ्तार और कई सेलेब्स ने प्रदर्शन का सपोर्ट किया है. इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनर लिरिक्स राइटर मनोज मुंतशिर ने इस पूरे मामले पर एक बड़ा बयान दिया है. चलिए जानते हैं कि इस बार मनोज मुंतशिर ने क्या कुछ कहा.
मुझे अच्छा नहीं लगेगा...
टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट पर बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, 'मैं जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा क्योंकि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के साथ खड़े होने में मुझे अच्छा नहीं लगेगा. इस देश के युवाओं को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से बेहतर कुछ मिलना चाहिए.'
पूरी सिस्टम को जवाबदेह...
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, 'इस दुनिया में कोई भी NEET पेपर लीक का बचाव नहीं करेगा. यह गलत हुआ. अगर एक भी जान गई, तो पूरी सिस्टम को जवाबदेह ठहराया जाएगा. क्या वे जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के बारे में बात भी कर रहे हैं? मैंने जिस तरह के भाषण दिए जा रहे हैं और जिस तरह के लोग आ रहे हैं, उन्हें देखा है.'
बेहद अपमानजनक...
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे नारे लगाने वाले और कश्मीर को भारत का हिस्सा न मानने वाले लोग इस विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं, और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ उन्हें राष्ट्रविरोधी कहता हूं. सीता के पति का नाम लेके, नीता के पति का काम कर रहे हैं. बेहद अपमानजनक.'
पेपर लीक का विरोध प्रदर्शन
NEET परीक्षा के पेपर लीक का विरोध प्रदर्शन करते हुए 28 जून को शिक्षाविद सोनम वांगचुक की तरफ जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने 21 दिनों तक भूख हड़ताल जारी रखी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन भूख हड़ताल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.